फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ruckus in Bihar Assembly over attack on CM opposition hits out Government over law and order situation 

बिहार: नीतीश कुमार पर हमले को लेकर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Tue, 29 Mar 2022 03:48 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Mar 2022 03:48 AM IST
सार

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का मुद्दा उठाते हुए राजद विधायक ललित कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक गंभीर चूक है। दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस राज्य में मुख्यमंत्री खुद सुरक्षित नहीं हैं, वहां की कानून व्यवस्था की स्थिति की कल्पना ही की जा सकती है।

विज्ञापन
Ruckus in Bihar Assembly over attack on CM opposition hits out Government over law and order situation 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जो एक दिन पहले नीतीश कुमार पर हमले को रोकने में विफल रहे थे।

विज्ञापन


कुमार पर रविवार को पटना के बाहरी इलाके स्थित बख्तियारपुर कस्बे में एक व्यक्ति ने सुरक्षा घेरे में सेंध लगाकर हमला किया था। हालांकि, मुख्यमंत्री को इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ था और उस व्यक्ति को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए राजद विधायक ललित कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक गंभीर चूक है। दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस राज्य में मुख्यमंत्री खुद सुरक्षित नहीं हैं, वहां की कानून व्यवस्था की स्थिति की कल्पना ही की जा सकती है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव से सहमति जताते हुए राजद के अन्य सदस्यों ने प्रश्नकाल बाधित करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ ही देर बाद भाकपा (माले) विधायक महबूब आलम, अजीत कुमार सिंह, संदीप सौरव विरोध दर्ज कराने के लिए अध्यक्ष के आसन के सामने पहुंच गए।

विपक्षी सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने का आग्रह करते हुए अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्हें सदन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री पर हमला एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और सरकार पहले से ही मामले की जांच कर रही है। इसलिए सदस्यों को प्रश्नकाल बाधित नहीं करना चाहिए।’’

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी कहा कि विपक्षी सदस्यों को इस मुद्दे पर कार्यवाही नहीं रोकनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने घटना की निंदा की है। संबंधित अधिकारी पहले से ही मामले की जांच कर रहे हैं। विपक्षी सदस्यों को सदन को चलने देना चाहिए।’’


बाद में विरोध करने वाले विधायक अनुरोध को मानते हुए अपनी-अपनी सीटों पर लौट गए। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘जांच के दौरान यह पता चला है कि 32 वर्षीय शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू मानसिक रूप से बीमार है। उसने पहले आत्महत्या का प्रयास भी किया था। प्रशासन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे व्यक्ति के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई शुरू न करें और उसे आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed