फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas News: Speeding bus crushes bike riders, one person killed in accident; one seriously injured

Bihar News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में एक व्यक्ति की मौत; एक गंभीर घायल

Sun, 16 Mar 2025 09:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Mar 2025 09:26 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Rohtas News: Speeding bus crushes bike riders, one person killed in accident; one seriously injured
मृतक विपुल तिवारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के देवराढ़ छावनी के पास रविवार की दोपहर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद से पूरे उभांव गांव में शोक छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Police:मुंगेर में एएसआई की हत्या के बाद अब पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल; जानें पूरा मामला
विज्ञापन

 
पत्नी को बस पर चढ़ाकर लौट रहे थे घर
जानकारी के अनुसार, उभांव गांव निवासी विपुल तिवारी अपनी पत्नी को बस पर चढ़ाने के बाद एक अन्य व्यक्ति चितरंजन कुमार के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देवराढ़ छावनी के पास एक अनियंत्रित बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विपुल तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठे चितरंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाज के लिए सासाराम रेफर
घायल चितरंजन कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से पहले चेनारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सीएससी के चिकित्सक डॉ. योगेश तिवारी ने पुष्टि की कि सड़क हादसे में लाए गए दो व्यक्तियों में से एक विपुल तिवारी की पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।


यह भी पढ़ें- Bihar News:भैया के ससुराल होली खेलने आए युवक की ग्रामीणों ने करा दी शादी, पूरा गांव बना गवाह; देखें तस्वीरें
 
चार बच्चों के पिता थे विपुल
मृतक विपुल तिवारी की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। वह अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। जैसे ही इस दुखद समाचार की सूचना गांव पहुंची, पूरे उभांव गांव में मातम फैल गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
 
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed