फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas Male took out protest march against murder of gym operator demanding arrest of accused

Rohtas News: जिम संचालक की हत्या के विरोध में माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 04 Jul 2024 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 04:20 PM IST
सार

प्रतिवाद मार्च नासरीगंज धुस से चलकर पोस्टल रोड, मेन रोड और मंगल बाजार होते हुए थाना मोड पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार निकम्मी हो चुकी है।

विज्ञापन
Rohtas Male took out protest march against murder of gym operator demanding arrest of accused
हत्या के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में नासरीगंज प्रखंड के धुस स्थित भाकपा माले कार्यालय से जिला सचिव कामरेड नंदकिशोर पासवान के नेतृत्व में अमियावर निवासी जिम संचालक अतुल आदित्य श्रीवास्तव के हत्या के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस मार्च में मुख्य रूप से काराकाट विधानसभा से माले विधायक अरुण कुमार सिंह शामिल हुए। मार्च नासरीगंज धुस से चलकर पोस्टल रोड, मेन रोड व मंगल बाजार होते हुए थाना मोड पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई।

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार की सरकार निकम्मी हो चुकी है। जबसे भाजपा और जदयू सत्ता में आई है, तबसे बिहार में हत्या, लूट और बलात्कार में बाढ़ सी आ गई है। आम जनता का जीवन दुर्लभ हो गया है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आज पूरा बिहार जंगलराज में तब्दील हो चुका है। हत्या और बलात्कार आम बात हो गई है। वहीं, काराकाट विधायक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की हत्या से हम सभी काफी मर्माहत है, जिस तरीके से हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी रोहतास पुलिस के हाथ खाली हैं, अभी तक एक भी गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है।
विज्ञापन


यह पुलिस के द्वारा घोर लापरवाही है। पुलिस अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रही है। इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। इसलिए आज प्रतिवाद मार्च निकाला गया है। वहीं, विधायक अरुण कुमार सिंह ने जिम संचालक अतुल आदित्य श्रीवास्तव के हत्यारों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार कर उसे स्पीड ट्रायल के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की पुलिस प्रशासन से मांग की है। बताते चलें कि शनिवार की रात जिम संचालक अतुल आदित्य श्रीवास्तव को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed