फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas News: Suspicious death of married woman causes stir, marks found on neck; in-laws fled from home

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, गले पर मिले निशान; ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

Sat, 12 Apr 2025 02:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 02:46 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास में एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से हड़कंप मच गया है। ससुराल पक्ष भी घर छोड़कर फरार है और महिला के शव पर गले पर निशान पाए गए हैं, जिन्हें देखते हुए मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Rohtas News: Suspicious death of married woman causes stir, marks found on neck; in-laws fled from home
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रवि कुमार की पत्नी शोभा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं, जिससे मामला और भी संदेहास्पद हो गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: मासूम की मौत ने तोड़ा मां का कलेजा, मंदिर में भगवान की चौखट पर फोड़ा सिर; जानें मामला
विज्ञापन

 
अचानक बिगड़ी तबीयत का दिया था बहाना
मृतका शोभा कुमारी के मायके वालों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व ही उनकी बेटी की शादी रघुनाथपुर टोला निवासी रवि कुमार के साथ हुई थी। शुक्रवार की रात ससुराल से फोन कर यह सूचना दी गई कि शोभा की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई है। जब मायके वाले घबराते हुए वहां पहुंचे, तो देखा कि शोभा की मृत्यु हो चुकी है और उसका शव घर में पड़ा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घर में ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, सभी लोग फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हत्या की जताई जा रही आशंका
शोभा के परिजनों ने दावा किया है कि शव को देखने पर उसके गले पर साफ निशान दिख रहे थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसकी मौत सामान्य नहीं बल्कि जानबूझकर की गई हो सकती है। परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ससुराल वालों की अचानक फरारी और शोभा के शरीर पर चोट के निशान हत्या की ओर इशारा करते हैं।

यह भी पढ़ें- Crime: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; 80 साल की महिला को भतीजे ने मारी गोली, कमर में गोली लगने से हालत गंभीर
 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नटवार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नटवार थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मायके वालों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फरार ससुराल पक्ष की तलाश में छापामारी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed