फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Union Minister Giriraj Singh son-in-law beaten by police in Varanasi social media viral news Begusarai

Bihar: जिसकी शादी में पहुंचे थे सीएम नीतीश कुमार, उसे यूपी पुलिस ने क्यों पीटा? गिरिराज सिंह से भी है कनेक्शन

Tue, 23 Sep 2025 09:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Sep 2025 09:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस की पिटाई में जख्मी वकील के शादी के समय का एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक तरफ बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दूसरे तरफ गिरिराज सिंह दिख रहे हैं। साथ ही फोटो में नव विवाहित दंपती बीच में फोटो सेशन के दौरान फोटो खिंचवाते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar: Union Minister Giriraj Singh son-in-law beaten by police in Varanasi social media viral news Begusarai
वकील की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरप्रदेश के बनारस में हुए वकील और पुलिस के बीच का विवाद इतना सुलग गया कि ट्रैफिक मैनेज करने के दौरान एक वकील की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की इस पिटाई में वह वकील गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। पूरा मामला पीएम मोदी के संसदीय सीट बनारस क्षेत्र के होने के कारण ट्रेंडिंग में है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम जुड़ने से सोशल मीडिया में मामला तूल पकड़ रहा है। दरअसल, पुलिस की पिटाई में जख्मी वकील की पहचान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के भाई जयराज सिंह के दामाद शिवप्रताप सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वाराणसी के लक्ष्मी कुंड स्थित मंदिर में दर्शन कर स्थानीय वकील शिव प्रताप सिंह पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रथयात्रा चौराहे पर जाम छुड़ाने के दौरान वकील शिव प्रताप सिंह के साथ इंस्पेक्टर का विवाद हो गया था। 

विज्ञापन


बेगूसराय में इस मामले की जोर शोर से हो रही है चर्चा 
मीडिया में यह घटना आने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय सहित बिहार भर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे यूपी पुलिस की कार्यशैली से देखकर जोर रहे हैं। हालांकि, इस सम्बंध में विशेष जानकारी के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कई नजदीकियों को फोन किया गया। पर दबी जुबान में इसे टालने की बात लगातार कहते रहे। विश्वस्त सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के भाई के वकील दामाद की बनारस में पुलिस के द्वारा पिटाई की गई है।
विज्ञापन

बिना पासपोर्ट के भारत में प्रवेश कर रही दो उज्बेकिस्तानी महिला धराई; नेपाल पुलिस ने दी यह जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशैली से जोड़कर अपनी-अपनी टिप्पणी कर रहे हैं
दरअसल पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश के बनारस में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प की बात सामने आई है। इसी क्रम में पुलिस इंस्पेक्टर जब यातायात को मैनेज कर रहे थे तो वकील शिव प्रताप मंदिर से घर की ओर लौट रहे थे। इसी क्रम में पुलिस के द्वारा उन्हें सीधा चलने की बात कही गई तो उनके द्वारा घर बगल में होकर कट लेने संबंधित कुछ ऐसी ही बातचीत की चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस और वकील के इस घटनाक्रम को लेकर देश भर में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी,  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यशैली से जोड़कर अपनी-अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। जख्मी वकील की शादी गिरिराज सिंह के सहोदर जयराज सिंह की बेटी शारदा सिंह के साथ हुई है। यह विवाह 2013 में तब हुआ था जब गिरिराज सिंह बिहार सरकार में मंत्री थी। गिरिराज सिंह के दामाद शिव प्रताप सिंह का कहना था कि पानी के जमाव के कारण मैं गाड़ी उधर से नहीं ले जा सकता था। हमने दारोगा से निवेदन किया कि मुझे इधर से जाने दें। मेरा घर 200 मीटर दूरी पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed