{"_id":"68d7c52292ad27655401c844","slug":"rohtas-bihar-news-student-died-after-drowning-in-pond-only-son-of-his-parents-family-grieves-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3453573-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आहर में डूबने से मैट्रिक के परीक्षार्थी की मौत, इकलौते पुत्र के जाने से गम में डूबा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आहर में डूबने से मैट्रिक के परीक्षार्थी की मौत, इकलौते पुत्र के जाने से गम में डूबा परिवार
Sat, 27 Sep 2025 05:05 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:05 PM IST
सार
Bihar News: पिता ने यह भी बताया कि अभिराज उनका इकलौता पुत्र था और बीते शुक्रवार को हीं मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए फॉर्म भरा था। वहीं पुत्र के वियोग में मां गीता देवी एवं चार बड़ी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आहार में डूबने से शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बघैला थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी रविंद्र शर्मा के पुत्र अभिराज कुमार के रूप में हुई है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हादसा
मृतक के पिता रविंद्र शर्मा ने बताया कि अभिराज शनिवार की दोपहर घर से खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन तकरीबन 2 घंटे पश्चात कुछ ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि उनका बेटा आहार में डूब गया है। आनन-फानन में अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसे आहर से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के पश्चात मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें; 'अल्पसंख्यकों के विकास के लिए नीतीश कुमार ने काम किया', जदयू मिलन समारोह में बोले आयोग के अध्यक्ष
विज्ञापन
घर का बुझ गया इकलौता चिराग
पिता ने यह भी बताया कि अभिराज उनका इकलौता पुत्र था और बीते शुक्रवार को हीं मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए फॉर्म भरा था। वहीं पुत्र के वियोग में मां गीता देवी एवं चार बड़ी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां बार-बार मूर्छित हो रही है और आसपास की महिलाएं किसी तरह उन्हें ढांढस दे रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता टेंपू चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, लेकिन इकलौते पुत्र के जाने से पूरा परिवार बेसुध पड़ा है।