फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: special campaign for Ayushman card, three days drive in rohtas, sasaram news, bihar news

Bihar: आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष अभियान शुरू, 26 से 28 मई तक चलेंगे शिविर, जानिए कहां और कैसे बनवाएं कार्ड

Sat, 24 May 2025 06:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 06:08 PM IST
सार

Bihar: सिविल सर्जन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 26 से 28 मई के बीच आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं और इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ उठाएं।

विज्ञापन
rohtas bihar news: special campaign for Ayushman card, three days drive in rohtas, sasaram news, bihar news
जागरूकता रथ को रवाना करते सीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जाने वाले आयुष्मान गोल्डन कार्ड को लेकर शनिवार को सासाराम सदर अस्पताल से एक विशेष जागरूकता रथ रवाना किया गया। रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया। यह रथ जिलेभर में घूमकर आयुष्मान कार्ड से संबंधित जानकारी लोगों को देगा और उन्हें कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन

जिले में 1.35 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य
सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने जानकारी दी कि जिले में तीन दिवसीय विशेष शिविरों के माध्यम से कुल 1 लाख 35 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जागरूकता रथ ध्वनि यंत्रों के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी देगा और उन्हें पात्रता के आधार पर कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन

26 से 28 मई तक चलेगा अभियान
उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह विशेष अभियान 26 मई से 28 मई तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिले की हर पंचायत में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कोई भी गरीब व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में करवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मां का हाथ छूटते ही बच्चे की आ गई मौत; शादी समारोह में जाते समय मुजफ्फरपुर में फोर लेन पर कार ने उड़ाया

इनकी भी बनेगी पहचान
डॉ. रंजन ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन लोगों के लिए चलाया जा रहा है जिनका अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। जिन लोगों का नाम राशन कार्ड में नहीं है, लेकिन वे अन्यथा पात्र हैं, उनका भी कार्ड बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनधारी जिनके पास आधार कार्ड है, वे भी इस योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड की अनिवार्यता 70 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों पर लागू है।

तीन स्तरों पर चल रही है कार्ड बनाने की प्रक्रिया
आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जिले में तीन स्तरों पर संचालित हो रही है। सासाराम सदर अस्पताल समेत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सभी प्रखंड कार्यालयों में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी कार्ड बनाए जा रहे हैं। साथ ही, जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों पर भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed