फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Muzaffarpur four lane road accident seven year old child died in accident before mother

Bihar: मां का हाथ छूटते ही बच्चे की आ गई मौत; शादी समारोह में जाते समय मुजफ्फरपुर में फोर लेन पर कार ने उड़ाया

Sat, 24 May 2025 01:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 May 2025 01:26 PM IST
सार

Bihar News: मां को कल्पना नहीं थी कि काल का क्रूर मजाक उसके हाथ से इस तरह बेटा छीन ले जाएगा। सभी एक शादी समारोह में जा रहे थे। फोर लेन पार करने के दौरान सात साल का बेटा हाथ छुड़ाकर भागा और सामने ही कार ने उसे उड़ा दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Muzaffarpur four lane road accident seven year old child died in accident before mother
सड़क हादसे में सात साल के सगीर की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में देर रात एक सड़क दुर्घटना में सात साल के बच्चे की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ सड़क पार कर शादी समारोह में जा रहा था। इस दौरान पटना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर तेजी से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। शनिवार सुबह मृतक बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने बायपास एनएच को जाम कर दिया। लोगों ने आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गुरुदेव पुलिस मुठभेड़ में ढेर; STF और नवगछिया पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन


मां का हाथ छूटा, कार ने टक्कर मारी 
पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव में रहने वाले मो. साबिर का बेटा मो. सगीर शनिवार रात अपनी मां के साथ एनएच पार कर बाजीतपुर कोदरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। एक माई स्थान के समीप वह अपनी मां का हाथ पकड़कर फोरलेन पार कर रहा था, इस दौरान अचानक उसका हाथ छूट गया। इसी बीच समय पटना से मोतिहारी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सगीर को टक्कर मार दी, जिससे वह दूर पर जा गिरा। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जिस लौंडा नाच पर फिल्म बनी, उसके कलाकारों ने दुल्हन का घर लूटा, दूल्हे का अपहरण

परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम 
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने भाग रहे वाहन चालक का पीछा किया, लेकिन वे उसे नहीं पकड़ सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार सुबह परिजन व ग्रामीणों ने बच्चे के शव को एनएच पर रखकर जाम लगाया और मुआवजे की मांग की। साथ ही आरोपी कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और वाहनों की रफ्तार पर भी नियंत्रण लगाने की मांग की। इससे एनएच बायपास का एक लेन पूरी तरह बाधित हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed