फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: national bird smuggling racket busted, partridge and green pigeon recovered

Bihar: राष्ट्रीय पक्षियों की तस्करी का भंडाफोड़, 33 मोर समेत 40 जीवित पक्षियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 05:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 23 Nov 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
rohtas bihar news: national bird smuggling racket busted, partridge and green pigeon recovered
बरामद पक्षियों के साथ आरपीएफ टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) डेहरी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की तस्करी का बड़ा मामला उजागर किया है। रविवार को आरपीएफ की टीम ने गाड़ी संख्या 12312 डाउन में जांच अभियान के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से कुल 40 जीवित पक्षी बरामद किए गए। इनमें 33 मोर, 5 तीतर और 2 हरियल कबूतर शामिल हैं। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के कांडी थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रम मुखर्जी के रूप में हुई है।

ट्रेन के शौचालय से मिली तस्करी की खेप

विज्ञापन

शनिवार को आरपीएफ पोस्ट डेहरी ऑन सोन को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 12312 डाउन से बड़ी मात्रा में पक्षियों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर आरपीएफ निरीक्षक रामविलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुमार गौरव, एएसआई हरेराम कुमार, प्रधान आरक्षी बृजभूषण मिश्रा, प्रधान आरक्षी संतोष पासवान, आरक्षी अभिमन्यु सिंह, आरक्षी अंगद तिवारी एवं आरक्षी सर्वोदय पासवान की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बाइक सवार पर कथित गोली चलाने का आरोपी दोषमुक्त, 10 साल लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद किया रिहा

ट्रेन के डेहरी स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म संख्या चार पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान कोच एस-7 के शौचालय में संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की तलाशी ली गई तो उसके तीन बड़े प्लास्टिक बैग से भारी मात्रा में जीवित पक्षी बरामद हुए।

वन विभाग को सुपुर्द किए गए सभी पक्षी
आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की और सभी जीवित पक्षियों को वन विभाग के हवाले कर दिया है। अधिकारी मामले की आगे की जांच में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed