फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: father and son died in road accident, accident case, sasaram news

Bihar Accident: सड़क दुर्घटना में बाप बेटे की दर्दनाक मौत, देर शाम हाईवे पर हुआ हादसा

Mon, 03 Nov 2025 09:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 03 Nov 2025 09:33 PM IST
सार

Bihar Accident: वहीं घटना की सूचना मिलते हीं दरिगांव थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया तथा घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
rohtas bihar news: father and son died in road accident, accident case, sasaram news
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार की देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र की घटनास्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पिता पुत्र जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मजखोरा मठिया गांव के निवासी बताए जाते हैं, जिनकी पहचान लगभग 70 वर्षीय गणेश शर्मा एवं पुत्र जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इलाज करा कर लौट रहे थे पिता-पुत्र
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों पिता पुत्र डेहरी से इलाज करा कर सासाराम की ओर लौट रहे थे, तभी दरिगांव थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बुढन मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार पिता पुत्र की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई और ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें: इस चुनाव में अंजे गंजे और पंजे सब गायब हो जाएंगे, नितिन गडकरी ने विपक्षियों पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं घटना की सूचना मिलते हीं दरिगांव थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया तथा घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा अग्रिम कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed