फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In this election, the eyes, bald heads and claws will all disappear

Bihar Election: इस चुनाव में अंजे गंजे और पंजे सब गायब हो जाएंगे, नितिन गडकरी ने विपक्षियों पर साधा निशाना

Mon, 03 Nov 2025 09:04 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 03 Nov 2025 09:04 PM IST
सार

Bihar Election: जनसभा में विशाल प्रशांत ने सोन एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मांग उठाई और कहा कि इससे भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

विज्ञापन
In this election, the eyes, bald heads and claws will all disappear
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुर जिले एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र के सिकरहटा ग्राम पहुंचे। जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने मोदी-गडकरी जिंदाबाद और विशाल प्रशांत विजयी हो के नारों से मैदान गूंजा दिया।
विज्ञापन


मंच पर पहुंचने के बाद नितिन गडकरी का भव्य स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और अब बिहार में भी बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई पर ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने जब उन्हें परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी, तब से देशभर में सड़कों और पुलों का जाल बिछाया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: 'मुकेश सहनी जिंदाबाद'...मदन सहनी की जगह ये बोल गए पवन सिंह; बाद में मुस्कुराते हुए मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने बताया कि बिहार में परियोजनाओं पर काम करना है। उन्होंने कहा कि तरारी की जनता विशाल प्रशांत को चुनकर भेज दें, उसके बाद यहां के विकास की जिम्मेदारी वे खुद लेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आप उन्हें चुनकर भेज दीजिए, उसके बाद मेरे ऊपर छोड़ दीजिए, काम होकर रहेगा। जनसभा में विशाल प्रशांत ने सोन एक्सप्रेसवे के निर्माण की मांग उठाई और कहा कि इससे भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

गडकरी ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि चारों जिला वासियों पर जरूर ध्यान दिया जाएगा। गडकरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने गंगा पर मार्ग स्वीकृत किया है, जिससे क्षेत्र में रोजगार और व्यापार दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब ट्रैक्टर इथेनॉल और सीएनजी पर चलने वाले मॉडल में तैयार हो रहे हैं, जिससे किसानों को लागत में राहत और मुनाफा बढ़ेगा। सभा के अंत में उन्होंने कह आप हमारे विशाल प्रशांत को जिताइए, जहां अंजे, गंजे और पंजे तीनों गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed