फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar: deepak prakash was agent at counting center without contesting election, panchayat raj minister

Bihar Politics: परिवारवाद पर घिरे उपेंद्र कुशवाहा, बेटे की नई भूमिका ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी; क्या है मामला?

Sat, 22 Nov 2025 06:02 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 22 Nov 2025 06:02 PM IST
सार

Bihar News: दीपक प्रकाश ने मतगणना स्थल पर भले ही आधिकारिक तौर पर एक निर्दलीय प्रत्याशी का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन असल में वे अपनी मां स्नेहलता कुशवाहा के लिए मतगणना प्रक्रिया पर नजर रख रहे थे। इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
rohtas bihar: deepak prakash was agent at counting center without contesting election, panchayat raj minister
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद परिवारवाद को लेकर लगातार घिरते आ रहे आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा एवं उनके मंत्री पुत्र दीपक प्रकाश की मुश्किलें अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ बिना चुनाव लड़े एवं राजनीतिक अनुभव के बिहार सरकार में बेटे को मंत्री बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा की खूब आलोचना हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दीपक प्रकाश के जींस शर्ट एवं चप्पल पहनकर जाने को लेकर भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


मतगणना अभिकर्ता बना सरकार में मंत्री
दरअसल, बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्री दीपक प्रकाश सासाराम सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रामायण पासवान के मतगणना अभिकर्ता बने थे। मतगणना के दिन उन्होंने पूरा दिन काउंटिंग टेबल पर ही बिताया। दिलचस्प बात है कि इसी सीट से मंत्री दीपक प्रकाश की मां स्नेहलता कुशवाहा ने भी एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन दीपक प्रकाश अपनी मां की जगह एक निर्दलीय प्रत्याशी के अभिकर्ता बने और पूरे मतगणना अवधि के दौरान वोटों की गिनती व प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखा।
विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, STF व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियारों का जखीरा बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दीपक प्रकाश फिलहाल बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री बन गये हैं, लेकिन अब उनका चुनाव आयोग की तरफ से जारी मतगणना अभिकर्ता पहचान पत्र खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पहचान पत्र के वायरल होने के बाद एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा का पूरा परिवार निशाने पर है और लोग चुटकी ले रहे हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी की जमानत जब्त
वहीं दीपक प्रकाश, जिस निर्दलीय प्रत्याशी रामायण पासवान के मतगणना अभिकर्ता बने, उनकी विधानसभा चुनाव में जमानत जप्त हो गई। उन्हें मात्र 327 वोट मिले। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि दीपक प्रकाश ने मतगणना स्थल पर भले हीं आधिकारिक तौर पर एक निर्दलीय प्रत्याशी का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन असल में वे अपनी मां स्नेहलता कुशवाहा के लिए मतगणना प्रक्रिया पर नजर रख रहे थे। वहीं इस घटनाक्रम के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है और राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed