फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Wife burnt to death in Nalanda for marrying a second time

Bihar News: दूसरी शादी के लिए पत्नी की जलाकर हत्या, घर के दरवाजे पर पड़ा था शव; छह साल पहले हुई थी शादी

Sat, 11 Oct 2025 03:36 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 03:36 PM IST
सार

Bihar News: संजय गोप ने बताया कि दामाद दूसरी शादी करना चाहता था। इसलिए अक्सर वह बेटी के साथ मारपीट किया करता था। चार दिन पहले ही बेटी दामाद के साथ ससुराल गई थी। जहां सिलेंडर की गैस से जलाकर बीती रात उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Nalanda news Wife burnt to death in Nalanda for marrying a second time
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में दूसरी शादी के लिए पति के द्वारा पत्नी की जलाकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चूल्हन बीघा गांव की है। मृतका चुलहन विगहा की रहने वाली विकास कुमार की पत्नी (25) सुनीता देवी है।
विज्ञापन


क्या बोला परिवार
संजय गोप ने बताया कि दामाद दूसरी शादी करना चाहता था। इसलिए अक्सर वह बेटी के साथ मारपीट किया करता था। चार दिन पहले ही बेटी दामाद के साथ ससुराल गई थी। जहां सिलेंडर की गैस से जलाकर बीती रात उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी आस पड़ोस के लोगों से मिली। आंगन में आग लगाकर घर के दरवाजे को बंद कर दिया गया और जलाकर मार दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं सुनीता के भाई पिंटू ने बताया कि जलाकर हत्या करने के बाद ससुराल शव को ठिकाने लगाने के प्रयास में जुटा हुआ था। तभी हमलोग बहन के ससुराल पहुंचे, जहां देखा कि शव घर के दरवाजे पर रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि अक्सर शराब के नशे में धुत होकर बहनोई बहन के साथ मारपीट किया करता था। पिछले 20 दिनों से बहन घर पर ही रह रही थी। चार दिन पहले ही बहनोई अपने साथ ले गया था। घटना के बाद बहन के ससुराल वाले घर छोड़ फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: निर्दलीय लालू प्रसाद ने सारण में किया नामांकन; जानें, चुनाव के पहले चरण का अपडेट


6 साल पहले हुई थी शादी
हिलसा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के रहने वाले संजय गोप ने अपनी बेटी सुनीता की शादी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चुलहन विगहा के रहने वाले राजबल्लभ प्रसाद के बेटे विकास कुमार के साथ की थी। फिलहाल दंपत्ति की कोई संतान भी नहीं है।

कार्रवाई में जुटी पुलिस
इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। महिला का शव जला हुआ था। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने जलाकर हत्या कर दी है। फिलहाल एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed