फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: a young man died in scorpio bike collision, three injured, road accident, sasaram news

Bihar: यातायात नियमों की अनदेखी करना पड़ा भारी, एक बाइक पर सवार चार युवकों की स्कॉर्पियो से टक्कर; एक की मौत

Mon, 17 Nov 2025 09:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 17 Nov 2025 09:52 PM IST
सार

Bihar Accident: हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हालांकि सूचना पर पहुंची दरिगांव थाने की पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
rohtas bihar news: a young man died in scorpio bike collision, three injured, road accident, sasaram news
पोस्टमार्टम हाउस में जमा लोग एवं मृतक का फाइल फोटो

विस्तार

रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार को बाइक सवार चार युवकों को यातायात नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ गया। स्कॉर्पियो एवं बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 की है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सासाराम करपूरवा निवासी रामनाथ पासवान के 20 वर्षीय पुत्र बादल कुमार के रूप में हुई है। वहीं अन्य तीन घायलों में करपूरवा निवासी भोला पासवान के 12 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार, सासाराम निवासी ओमप्रकाश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं दिनारा निवासी अर्जुन पासवान के 22 वर्षीय पुत्र विंध्याचल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


गलत दिशा से आ रही थी बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार चार युवक राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गलत दिशा से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक दूर जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई तथा तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया तथा लोगों ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

स्कार्पियो चालक फरार, मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हालांकि सूचना पर पहुंची दरिगांव थाने की पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संदर्भ में दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि एनएच 19 पर स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत तथा तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है और पुलिस ने एक शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed