फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Road accident in Belchi police station area one youth died and two others were seriously injured

Bihar News: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत व दो गंभीर रूप से घायल; बाजार से लौट रहे थे घर

Sat, 13 Dec 2025 08:31 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मोकामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मोकामा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 08:31 AM IST
सार

Patna News: बेलछी थाना क्षेत्र के रासबाग गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Road accident in Belchi police station area one youth died and two others were seriously injured
रासबाग गांव के पास हुआ सड़क हादसा, अस्पताल में घायलों का इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र अंतर्गत रासबाग गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सकसोहरा मोड़ के पास उस समय हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, आजाद नगर निवासी सत्यम केवट अपने मौसेरे भाई मनोज के साथ बाइक से पास के गांव में मछली मारने के लिए तालाब जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर शशि कुमार अपने एक मित्र के साथ बाजार से खरीदारी कर बाघाटीला लौट रहे थे।

विज्ञापन

सत्यम केवट की मौके पर ही मौत हो गई
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से किनारे हटाया। इस दौरान सत्यम केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar News: मनेर में गोलियों की बारिश, बाइक गैंग की दहशत से कांपा बाजार, स्मैक वर्चस्व की जंग या कुछ और?


घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया

घटना की सूचना मिलते ही बेलछी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed