{"_id":"693c43566276459d7500bd87","slug":"maner-basti-road-firing-bike-gang-criminals-panic-phc-chowk-smack-dominance-issue-cctv-investigation-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मनेर में गोलियों की बारिश, बाइक गैंग की दहशत से कांपा बाजार, स्मैक वर्चस्व की जंग या कुछ और?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मनेर में गोलियों की बारिश, बाइक गैंग की दहशत से कांपा बाजार, स्मैक वर्चस्व की जंग या कुछ और?
Fri, 12 Dec 2025 10:01 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मनेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मनेर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:01 PM IST
सार
मनेर थाना क्षेत्र के बस्ती मार्ग स्थित बड़ी चौराहा (पीएचसी मोड़) के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने अचानक दनादन फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मनेर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मनेर थाना क्षेत्र के बस्ती मार्ग स्थित बड़ी चौराहा (मनेर अस्पताल) मोड़ के पास देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने अचानक दनादन फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक लोग घरों से बाहर निकलते, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पूरा इलाका दहशत में है और बस्ती रोड के व्यवसायियों ने इस वारदात की कड़ी निंदा की है।
जानकारी के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन बदमाश सवार थे, जिनमें बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था। ये बदमाश बस्ती मार्ग के बड़ी चौराहा, हनुमान मंदिर स्थित पीएचसी मोड़ के पास पहुंचे और अचानक बाजार को लक्ष्य बनाकर फायरिंग करने लगे। इसी दौरान एक बदमाश गोलीबारी के बाद जमीन पर गिरे खोखे बटोर रहा था, जबकि दूसरा अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना रहा था।
ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना में 25 जगह बनेंगे वेंडिंग जोन, मंत्री नितिन नवीन बोले- राजधानी को स्मार्ट बनना प्राथमिकता
विज्ञापन
इसी बीच बस्ती मार्ग के दो युवक अस्पताल के पास स्थित दवा दुकान पर दवा लेने स्कूटी से जा रहे थे। तभी एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल सटा दी और धमकाते हुए कहा—“भागते हो कि नहीं, गोली मार देंगे।” डर के मारे दोनों स्कूटी सवार युवक पीएचसी परिसर में भागकर कई देर तक छिपे रहे। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने के बाद ही वे बाहर निकल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो की मदद से बदमाशों की पहचान आसानी से की जा सकती है। चर्चा यह भी है कि गोलीबारी की यह घटना क्षेत्र में स्मैक की बिक्री को लेकर वर्चस्व के विवाद का परिणाम है। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई है। बदमाशों की पहचान के लिए विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।