Women Bill : राजद को चाहिए कोटे में कोटा; सीएम सम्राट चौधरी का जवाब देने उतरे तेजस्वी यादव क्या बोले?
Tejashwi Yadav : राष्ट्रीय जनता दल के दूसरे नंबर के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सक्रिय हो गए हैं। सीएम सम्राट चौधरी भाजपा कार्यालय से निकले और इधर तेजस्वी यादव ने उनकी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजस्वी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रही है। अब सरकार को दिल्ली से चलाया जा रहा है। पीएमओ से अधिकारी आकर फैसले करेंगे और वही होगा जो ऊपर से तय होगा।
भाजपा पर निशाना साधते हुए क्या कहा?
भाजपा पर निशाना साधते हुए राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इनकी सोच महिलाओं के प्रति क्या है, यह सभी जानते हैं। तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि हमारी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है। हम तो कहते हैं कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए और उसमें भी ओबीसी महिलाओं को अलग से हिस्सा मिले।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- लालू-कांग्रेस से सवाल पूछेगा बिहार; एनडीए की अगली तैयारी बताई
नीतीश कुमार पर क्या आरोप लगाया
आगामी 24 अप्रैल को होने वाले फ्लोर टेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने इसे महज औपचारिकता बताया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने ही सिद्धांतों से समझौता किया है, जिसका परिणाम राज्य में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के रूप में सामने आ रहा है। बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है और बड़ी वित्तीय अनियमितताओं के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.