{"_id":"68836d81f44582a8680a665f","slug":"revenue-employee-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-50-000-major-action-by-vigilance-department-patn-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ₹50,000 की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ₹50,000 की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Fri, 25 Jul 2025 05:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नवादा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:15 PM IST
सार
नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में निगरानी विभाग, पटना की टीम ने राजस्व कर्मचारी रणजीत कुमार को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने दाखिल-खारिज के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद निगरानी थाना में मामला दर्ज हुआ और जांच के बाद गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में शुक्रवार को निगरानी विभाग, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रणजीत कुमार उर्फ रणजीत पासवान को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सिरदला अंचल कार्यालय परिसर स्थित गार्ड रूम के पास से की गई।
निगरानी विभाग के डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि ग्राम पंचायत चौकियां अंतर्गत बनियाडीह गांव निवासी उमेश कुमार ने 10 जुलाई को निगरानी थाना, पटना में एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप था कि राजस्व कर्मचारी ने 6 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में ₹50,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर निगरानी थाना कांड संख्या 55/25, दिनांक 24 जुलाई 2025 को दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी।
ये भी पढ़ें: किशनगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
जांच में आरोप सत्य पाए जाने के बाद शुक्रवार को निगरानी की विशेष टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कर्मचारी को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया। गिरफ्तार कर्मचारी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए निगरानी थाना, पटना भेजा गया है। इस कार्रवाई में निगरानी विभाग, पटना की टीम में इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, सिपाही राजीव कुमार, हिमांशु कुमार, शशिकांत कुमार समेत अन्य अधिकारी भी शामिल थे। राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आम जनता के बीच निगरानी विभाग की तत्परता की सराहना की जा रही है।