फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Real-time monitoring of school vehicles to be implemented; Transport Department prepares special portal

बिहार: स्कूली वाहनों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने तैयार किया विशेष पोर्टल

Sun, 04 Oct 2026 05:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 Oct 2026 05:19 PM IST
सार

बिहार परिवहन विभाग ने निजी स्कूलों के वाहनों और चालकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए विशेष पोर्टल बनाया है। वाहन और सारथी पोर्टल से इंटीग्रेशन के बाद इसे लाइव किया जाएगा। फिटनेस और बीमा की अवधि खत्म होने पर अलर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Real-time monitoring of school vehicles to be implemented; Transport Department prepares special portal
बिहार परिवहन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने एक नई डिजिटल पहल की है। विभाग ने निजी स्कूलों में संचालित सभी वाहनों और उनके चालकों का पूरा डाटाबेस तैयार करने के लिए विशेष पोर्टल विकसित किया है। पोर्टल को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। इसे वाहन और सारथी पोर्टल से इंटीग्रेशन के बाद लाइव किया जाएगा।

विज्ञापन

विभाग के अनुसार, पोर्टल शुरू होने के बाद राज्य के सभी निजी स्कूलों को इस पर अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। स्कूलों को अपने यहां संचालित सभी प्रकार के वाहनों और उनके चालकों से संबंधित संपूर्ण विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। इसके माध्यम से स्कूली वाहनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी संभव हो सकेगी।

विज्ञापन

पोर्टल पर स्कूल बस, मिनी बस, वैन सहित सभी प्रकार के वाहनों का विवरण दर्ज करना होगा। इसके साथ ही वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, परमिट और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों की जानकारी भी अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने बताया कि किसी वाहन के फिटनेस प्रमाण-पत्र या बीमा की वैधता समाप्त होने पर इसकी सूचना स्वतः विभाग और संबंधित स्कूल प्रबंधन को मिल जाएगी। इससे समय रहते जरूरी दस्तावेजों का नवीनीकरण कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed