{"_id":"69c570900dcb18d7640da83e","slug":"ram-navami-2026-ram-navami-processions-patna-bihar-bjp-party-nitin-navin-festival-2026-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Navami 2026 : यादगार होगी पटना की रामनवमी, 'राम' के साथ झूमेगी राजधानी, 52 शोभा यात्राओं का होगा भव्य संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Navami 2026 : यादगार होगी पटना की रामनवमी, 'राम' के साथ झूमेगी राजधानी, 52 शोभा यात्राओं का होगा भव्य संगम
Thu, 26 Mar 2026 11:14 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:14 PM IST
सार
Bihar : कल की रामनवमी एक नया इतिहास और रिकॉर्ड बनाएगी। 2010 में महज 8 यात्राओं से हुई रामनवमी आज 2026 में 52 हो गई है। पूरे पटना में रामनवमी की धूम है।
विज्ञापन
नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना इस बार एक ऐतिहासिक रामनवमी का गवाह बनने जा रही है। शहर के कोने-कोने से निकलने वाली 52 भव्य शोभायात्राएं जब डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर मिलेंगी, तो दृश्य अलौकिक होगा। इस बार का उत्सव न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भव्यता और वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी के कारण भी बेहद खास होने वाला है।
विज्ञापन
'रामायण' के राम भी दिखेंगे
इस वर्ष के आयोजन की सबसे बड़ी सुर्खी टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम की कालजयी भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता अरुण गोविल हैं। वे पटनावासियों के बीच इस उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। उनके साथ ही मंच पर बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, राज्य के कैबिनेट मंत्री, प्रसिद्ध अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी सहित कई केंद्रीय मंत्री एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
महावीर ध्वजों से सजा पटना
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शोभायात्रा के संयोजक नितिन नबीन ने बताया कि इस बार स्वागत का अंदाज़ बिल्कुल अलग होगा। जब शोभायात्रा डाकबंगला पहुंचेगी, तब ड्रोन के जरिए फूलों की बारिश की जाएगी। पूरे पटना को लाखों महावीर ध्वजों (भगवा झंडों) से पाट दिया गया है और डाकबंगला चौराहे को रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। आयोजन की भव्यता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी व ड्रोन से पूरी भीड़ पर पैनी नज़र रखी जाएगी।
विज्ञापन
पटनावासियों से की अपील
नितिन नवीन ने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि इस संगठित यात्रा की शुरुआत 2010 में महज 8 यात्राओं से हुई थी। आज 2026 में यह संख्या बढ़कर 52 हो गई है। उन्होंने कहा कि कल की रामनवमी एक नया इतिहास और रिकॉर्ड बनाएगी। पटना पूरी तरह से राममय और भगवामय हो चुका है। मैं सभी पटनावासियों को शुक्रवार शाम 5 बजे इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूँ।
देशभर के कलाकारों का दिखेगा जलवा
नितिन नवीन ने बताया कि इस बार की झांकियों में केवल स्थानीय झलक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की कला देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश के बनारस और वृंदावन के साथ-साथ झारखंड और बंगाल से आए विशेष कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से शोभायात्रा में चार चांद लगाएंगे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार शाम 5:30 बजे से होगी।
विरोधियों पर साधा निशाना
बंगाल में रामनवमी को लेकर हो रही राजनीति पर नितिन नवीन ने हमला करते हुए कहा कि जिन्होंने भी राम के काम में बाधा डाली, उनका हश्र दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में भव्य मंदिर बन चुका है और राम का काम अब रुकने वाला नहीं है।