{"_id":"69c7cbc15e62e9ef780d1584","slug":"rajya-sabha-news-when-will-nitish-kumar-nitin-nabin-take-oath-in-rajya-sabha-oath-ceremony-bihar-news-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha News: नीतीश कुमार, नितिन नवीन कब लेंगे राज्यसभा में शपथ? उच्च सदन में समारोह की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha News: नीतीश कुमार, नितिन नवीन कब लेंगे राज्यसभा में शपथ? उच्च सदन में समारोह की तैयारी शुरू
Sat, 28 Mar 2026 06:08 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:08 PM IST
सार
Bihar Politics; बिहार में नई सरकार का गठन कब होगा? सीएम नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे? इन सब सवालों पर अब तस्वीर साफ होने लगी है। राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। आइये जानते हैं पूरा मामला?
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर शपथ लेंगे। राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी हो चुकी है। इन दोनों दिग्गजों के साथ निर्वाचित हुए रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार भी राज्यसभा जाकर शपथ लेंगे। हालांकि, 10 अप्रैल को लेकर अब तक आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई। जदयू और भाजपा सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीएम नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विधान परिषद् से सीएम नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। नियम के अनुसार, वह 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए 14 दिन तक ही वह दो सदनों के सदस्य रह सकते हैं। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जल्द ही बिहार विधान परिषद् से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन