फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder of a former Customs official in Bhojpur wife raises questions following the arrest of the prime suspect

बिहार: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या का मामला, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पत्नी ने उठाए सवाल

Mon, 19 Oct 2026 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

भोजपुर में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन सिंह को एसटीएफ और जिला पुलिस ने दमदम हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पत्नी ने उसे निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Murder of a former Customs official in Bhojpur wife raises questions following the arrest of the prime suspect
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा शुल्क विभाग के सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन सिंह को सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के दमदम हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही का निवासी है। इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस पहले ही एक नामजद आरोपी मनोज सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


टहलने निकलते समय मारी गई थीं आठ गोलियां
सीमा शुल्क विभाग के पूर्व अधिकारी रामकुमार सिंह बीते गुरुवार सुबह अपने बेटे राजेश कुमार उर्फ पप्पू के साथ टहलने जा रहे थे। घर के नीचे स्थित गैरेज से कार निकालने के बाद जब वह मुख्य गेट पर ताला लगा रहे थे, उस समय उनका बेटा कार में बैठा था। तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने रामकुमार सिंह पर ताबड़तोड़ आठ गोलियां चला दीं।

विज्ञापन

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन सिंह को कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज

तत्कालीन थानाध्यक्ष निलंबित
हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों ने मुफस्सिल थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष निरीक्षक राम कल्याण यादव पर अपराधियों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर के पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था।

मृतक के पुत्र अमित कुमार उर्फ गोल्डी के बयान पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष निरीक्षक राम कल्याण यादव, राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह और चंदन सिंह समेत 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इससे पहले पुलिस ने नामजद आरोपी मनोज सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मुख्य आरोपी की पत्नी ने बताया निर्दोष
मुख्य आरोपी चंदन सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी चांदनी सिंह का वीडियो बयान सामने आया है। मामले में नामजद आरोपी चांदनी ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए हत्याकांड में राजनीति और निजी दुश्मनी का आरोप लगाया है।

चांदनी सिंह ने कहा कि वह पिछले दो-तीन महीनों से अपने मायके में रह रही है और उसके पति इस हत्या में शामिल नहीं हो सकते। उसने स्वीकार किया कि जमीन को लेकर थोड़ा विवाद जरूर था, लेकिन मामला इतना बड़ा नहीं था कि किसी की हत्या कराई जाए।

चांदनी का आरोप है कि रामकुमार सिंह ने फर्जी कागजात तैयार कराकर उसके पति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया था। उसने यह भी दावा किया कि उसके पति की हत्या कराने के लिए सुपारी दी गई थी। इसके अलावा कई लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर जान से मारने की धमकियां भी दी थीं।

निष्पक्ष जांच की मांग
चांदनी सिंह ने आशंका जताई कि पुलिस उसके पति का एनकाउंटर करने की साजिश रच रही है। उसने सवाल उठाया कि बिना किसी सबूत के किसी को कैसे फंसाया जा सकता है। चांदनी ने बिहार के मुख्यमंत्री, भोजपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से हाथ जोड़कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। उसने मांग की कि मामले की सच्चाई सामने लाई जाए और वास्तविक दोषियों को सजा मिले। साथ ही, निर्दोष लोगों को मामले में नहीं फंसाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed