Railway News: नई रेल लाइन कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेगी पटना-इंदौर एक्सप्रेस, जान लीजिए रूट
पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में रामगंजमंडी-भोपाल के मध्य नई ब्रॉडगेज रेल लाइन कार्य के कारण संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 19313/19314 एवं 19321/19322 इंदौर-पटना-इंदौर एक्सप्रेस को निर्धारित तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।
विस्तार
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल और रामगंजमंडी स्टेशनों के मध्य चल रहे दोहरीकरण के मद्देनजर भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण पटना और इंदौर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 19313/14 तथा 19321/22 इंदौर-पटना-इंदौर एक्सप्रेस का परिचालन जनवरी, 2024 के प्रथम सप्ताह में रद्द किया गया था।
परंतु यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब गाड़ी संख्या 19313/14 तथा 19321/22 इंदौर-पटना-इंदौर एक्सप्रेस का रद्द किए गए परिचालन को परिवर्तित मार्ग के रास्ते पुनर्बहाल किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हाजीपुर, वीरेंद्र कुमार ने दी।
-
दिनांक 01.01.24 एवं 03.01.24 को इंदौर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस का परिचालन मक्सी-रूठियाई-गुना-बीना के रास्ते चलाई जाएगी
विज्ञापन विज्ञापन -
दिनांक 03.01.24 एवं 05.01.24 को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस का परिचालन बीना-गुना-रूठियाई-मक्सी के रास्ते चलाई जाएगी
-
दिनांक 30.12.23 को इंदौर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस का परिचालन मक्सी-रूठियाई-गुना-बीना के रास्ते चलाई जाएगी
-
दिनांक 01.01.24 को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस का परिचालन बीना-गुना-रूठियाई-मक्सी के रास्ते चलाई जाएगी