फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rahul Gandhi Bihar Visit Schedule 7th April Congress Leader Attend Samvidhan Suraksha Sammelan

Rahul Gandhi: सात अप्रैल को बिहार आ सकते हैं नेता प्रतिपक्ष, दौरे से पहले बिहार कांग्रेस में जिम्मेदारी बदली

Fri, 28 Mar 2025 01:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 28 Mar 2025 01:35 PM IST
सार

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आ सकते हैं। उनके पटना के एसकेएम हॉल में पार्टी की ओर से आयोजित 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में शामिल होने की चर्चा है। राहुल गांधी का इस साल ये तीसरा दौरा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bihar Visit Schedule 7th April Congress Leader Attend Samvidhan Suraksha Sammelan
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार का दौरा कर सकते हैं और पटना में होने वाले 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस सम्मेलन के बाद राहुल गांधी कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की 'नौकरी दो यात्रा' में भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्षों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में जिला स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर गहराई से चर्चा की गई।

विज्ञापन


फरवरी में किया था बिहार का दौरा
बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले 18 जनवरी और 5 फरवरी को भी बिहार दौरे पर आए थे। 5 फरवरी को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था और दलितों को सिर्फ नाम मात्र का प्रतिनिधित्व देने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि दलितों को मंच पर बैठा देने से कुछ नहीं होता, असली सवाल यह है कि फैसले कौन कर रहा है। पटना में जगलाल चौधरी जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा था कि आज देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार, न्यायपालिका जैसे क्षेत्रों में दलितों की भागीदारी कितनी है?
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल के विरोध में धरने पर बैठे लालू-तेजस्वी, नेता प्रतिपक्ष बोले- नागपुरिया कानून नहीं चलेगा

उन्होंने दावा किया कि दलितों को सिर्फ दिखाने के लिए जगह दी जाती है, लेकिन सत्ता के असली फैसले पर्दे के पीछे से किए जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि वे अलग-अलग जातियों के लोगों को टिकट देने की बात तो करते हैं, लेकिन विधायकों और सांसदों के अधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री बनाए जाते हैं, लेकिन असली नियंत्रण संघ से जुड़े अधिकारियों के हाथ में होता है।




पढ़ें: लालू यादव की पार्टी के हिंदू विधायक ने खुद को बता दिया मुसलमान, बोले- मैं मोहम्मद मुन्ना ही तो हूं

दलित नेताओं के नाम पर अस्पताल क्यों नहीं बनते?
राहुल गांधी ने यह भी सवाल उठाया था कि अस्पताल अडानी और अंबानी के नाम पर बनाए जा रहे हैं, लेकिन दलित नेताओं के नाम पर अस्पताल क्यों नहीं बनते? उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अडानी-अंबानी को जमीन और संसाधन दिए जाते हैं, लेकिन दलितों के लिए संस्थान नहीं बनाए जाते। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय संविधान की अहमियत पर भी जोर दिया और बीजेपी पर इसे कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह संविधान बाबा साहब अंबेडकर ने बनाया था, जो सभी को अधिकार देता है, लेकिन बीजेपी इसे खत्म करने की कोशिश कर रही है, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इधर दौरे से पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed