फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Buxar players deliver an impressive performance in Kabaddi; Dumraon team wins state-level title news

बिहार: कबड्डी में बक्सर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, डुमरांव की टीम ने जीता राज्य स्तरीय खिताब

Sat, 17 Oct 2026 07:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 Oct 2026 07:01 PM IST
सार

बक्सर के एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव की टीम ने राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में पटना को 58-24 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बक्सर के 11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

विज्ञापन
Bihar: Buxar players deliver an impressive performance in Kabaddi; Dumraon team wins state-level title news
विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के आरा में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में बक्सर की टीम ने पटना को 58-24 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

विज्ञापन

इस जीत में आदित्य कुमार, अंकित कुमार, गुलशन कुमार, हैप्पी कुमार, राकेश कुमार, आयुष कुमार गुप्ता, कृष राज, अनूप कुमार, प्रिंस कुमार और कृष्ण कुमार ने अहम भूमिका निभाई। खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पटना की टीम को 34 अंकों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

विज्ञापन


पढ़ें:  सोन नदी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने कूदा युवक, गहरे पानी में समा गए चारों; परिजन हुए बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एकलव्य कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र, बक्सर के 11 खिलाड़ियों का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए किया गया है। इन खिलाड़ियों का चयन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में हुआ है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस उपलब्धि पर डीएम साहिला ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ-साथ प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर बिहार और बक्सर जिले का नाम रोशन करेंगे। साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed