फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP National President Nitin Naveen targeted Congress leader Rahul Gandhi.

'विदेशी टूलकिट गैंग का मोहरा बनकर देशहित के खिलाफ काम कर रहे राहुल': नितिन नवीन का हमला, जानें क्या-क्या कहा?

Sat, 17 Oct 2026 09:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 Oct 2026 09:53 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने, चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाने और लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
BJP National President Nitin Naveen targeted Congress leader Rahul Gandhi.
नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विदेशी टूलकिट गैंग का मोहरा बनकर देशहित के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा को कुछ देशविरोधी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं। चुनावी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना लोकतंत्र और जनमत का अपमान है।

विज्ञापन

नितिन नवीन शनिवार को पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाए गए ‘कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल-आपका विधायक आपके साथ’ ऐप के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। वैश्विक संकट के बावजूद भारत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ ताकतों को देश की प्रगति पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी टीम ऐसी ताकतों के टूलकिट के रूप में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष पर निशाना
भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए कहा कि 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद विपक्षी दलों ने बूथ स्तर पर अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात किए थे। इसके बावजूद, उनके अनुसार, आरओ, जिला या राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर पर किसी विपक्षी दल ने कोई प्रमाणिक शिकायत दर्ज नहीं कराई।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव हारने के बाद विपक्ष अपनी हार का दोष चुनाव आयोग पर मढ़ रहा है। नवीन ने कहा कि जब विपक्षी दल हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु या केरल में चुनाव जीतते हैं, तब उन्हें चुनाव आयोग पर आपत्ति नहीं होती, लेकिन बिहार और बंगाल में हारने के बाद आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं।

पढे़ं: 'मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करे सरकार', सम्राट चौधरी को गोली मारने की धमकी के आरोप पर बोले प्रशांत किशोर

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर भी साधा निशाना
नितिन नवीन ने मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पहले बंदूक की नोक पर बूथ और मतपत्र लूटने का काम किया, वही आज बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मांग बिहार को फिर से उस दौर में ले जाने की कोशिश है, जब बूथ लूटने की घटनाएं होती थीं।

भाजपा अध्यक्ष ने बिहार की जनता का आभार जताते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने संघर्ष के दिनों से लेकर विकास की यात्रा तक भाजपा को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की स्थिरता और विकास को चुनौती देने वाली बाहरी ताकतों से निपटने में देश की 140 करोड़ जनता सक्षम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक देशविरोधी तत्वों और विपक्ष के बेबुनियाद आरोपों का जवाब देगा।

जनसमस्याओं के समाधान के लिए शुरू हुआ पोर्टल
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में शुरू किए गए ‘कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल-आपका विधायक आपके साथ’ का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और जनहित से जुड़े मुद्दों का प्रभावी निवारण करना है। इस पहल के जरिए क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को संबंधित व्यवस्था तक पहुंचा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed