फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Lalu Prasad and Tejashwi Yadav sit on dharna against the Waqf Amendment Bill, Gardanibagh protest site

Bihar: वक्फ संशोधन बिल के विरोध में धरने पर बैठे लालू-तेजस्वी, नेता प्रतिपक्ष बोले- नागपुरिया कानून नहीं चलेगा

Wed, 26 Mar 2025 12:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Mar 2025 12:57 PM IST
सार

Waqf Amendment Bill: बिहार में वक्फ संशोधन बिल को लेकर सियासत गरमा गई है। राजद समेत सभी विपक्षी दल के नेता इस बिल का विरोध कर रहे हैं। विधानसभा में राजद और भाकपा माले के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। अब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव मुस्लिम संगठनों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
Bihar: Lalu Prasad and Tejashwi Yadav sit on dharna against the Waqf Amendment Bill, Gardanibagh protest site
मुस्लिम संगठनों के साथ बैठे लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन जारी है। मुस्लिम संगठनों के लोग गर्दनीबाग धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे। इससे राष्ट्रीय जनता दल ने अपना समर्थन दिया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे और मुस्लिम संगठन के नेताओं के धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


इधर, तेजस्वी यादव ने मुस्लिम संगठनों के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद यादव आपके साथ खड़े होने के लिए धरनास्थल पर आए हैं। चाहे हमारी पार्टी सत्ता में हो या नहीं। हमलोग इस बिल के विरोध में रहेंगे। विपक्ष ने विधानसभा और विधान परिषद में वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया है। हमलोग इस बिल को गैर संवैधानिक और अलोकतांत्रिक मानते हैं। कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं, और उनकी पार्टी इस कानून को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे खुशी है कि लालू जी का खून मेरे अंदर है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि उन्होंने आज सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाकर इस बिल पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सदन को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमलोगों किसी भी हाल में नागपुरिया कानून को लागू नहीं होने देंगे। इस देश के संविधान, लोकतंत्र और भाईचारा को बचाने का काम करेंगे। किसी भी हाल में गैरसंवैधानिक बिल को हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।मुझे खुशी है कि लालू जी का खून मेरे अंदर है। किडनी और हार्ट के ऑपरेशन के बावजूद वह झुके नहीं। ईडी और सीबीआई की दबिश के बावजूद लालू जी ने आज तक सांप्रदायिक शक्तियों के आगे घुटने नहीं टेके। वह बीमार अवस्था में भी आपलोगों के बीच देश विरोधी लोगों के खिलाफ खड़े हैं। हमलोग आपको मजबूत करने पहुंचे हैं। 

तेजस्वी बोले- आपलोग एक कदम उठाएंगे तो
तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल इस बिल के विरोध में मुस्लिम संगठनों के साथ मजबूती से खड़ा है और यदि वे एक कदम उठाएंगे, तो राजद के लोग चार कदम आगे बढ़ेंगे। आपलोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।  तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ दल सत्ता के लोभ में इस बिल का समर्थन दे रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। हम आप

Bihar Vidhan Sabha: वक्फ संशोधन बिल को लेकर सदन में प्रदर्शन, विपक्ष के विधायकों ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed