फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Pragati Yatra: RJD MLA Rajesh Gupta walked out of Nitish Kumar's meeting; accuses of not allowing him to speak

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की बैठक से उठकर निकल गए विधायक; बाहर आकर राजद MLA ने लगाया आरोप

Wed, 19 Feb 2025 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Feb 2025 04:33 PM IST
सार

MLA Rajesh Gupta News: राजद विधायक ने बैठक को ‘समय की बर्बादी’ बताते हुए कहा कि वह सासाराम के विकास से जुड़े ठोस विषयों पर बात करना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें अनदेखा किया गया तो वे बैठक से बाहर आ गए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Pragati Yatra: RJD MLA Rajesh Gupta walked out of Nitish Kumar's meeting; accuses of not allowing him to speak
सीएम नीतीश की बैठक छोड़कर मीडिया से मुखातिब होते हुए राजद विधायक राजेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान रोहतास समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उस वक्त अप्रत्याशित माहौल बन गया, जब सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता बैठक छोड़कर गुस्से में बाहर निकल गए। विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाने से रोका गया।

विज्ञापन

 

Pragati Yatra: RJD MLA Rajesh Gupta walked out of Nitish Kumar's meeting; accuses of not allowing him to speak
रोहतास में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

‘सासाराम के विकास पर बोलने से रोका गया’
विधायक राजेश गुप्ता ने बैठक से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सासाराम के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें बार-बार नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार कोशिश की कि सासाराम की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखूं, लेकिन मुझे मौका ही नहीं मिला।
 
‘2005 के पहले और बाद के बिहार की चर्चा में व्यस्त अधिकारी’
विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बैठक में केवल 2005 से पहले और बाद के बिहार की तुलना की जा रही थी। लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि समीक्षा बैठक में विकास से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने के बजाय केवल औपचारिक बातचीत की जा रही थी।
 
‘सिर्फ टाइम पास हो रहा है’
विधायक ने बैठक को ‘समय की बर्बादी’ बताते हुए कहा कि वह सासाराम के विकास से जुड़े ठोस विषयों पर बात करना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें अनदेखा किया गया तो वे बैठक से बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि अगर हमें अपनी बात रखने का मौका ही नहीं मिलेगा, तो ऐसी बैठक का क्या फायदा?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pragati Yatra: RJD MLA Rajesh Gupta walked out of Nitish Kumar's meeting; accuses of not allowing him to speak
रोहतास में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

प्रगति यात्रा के तहत हो रही थी समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रगति यात्रा के तहत विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी दौरान बुधवार को रोहतास समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। लेकिन बैठक में राजद विधायक राजेश गुप्ता की नाराजगी और उनका बैठक से बाहर आ जाना प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद की स्थिति पर सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed