फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Politics: Let it not happen that Nitishs chair should go away, know why JDU-BJP face to face in Bihar

सियासत: 'कहीं ऐसा न हो कि नीतीश की कुर्सी चली जाए', जानिए क्यों हो गए जदयू-भाजपा आमने-सामने

Mon, 17 Jan 2022 01:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 17 Jan 2022 01:53 PM IST
सार

उधर, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जदयू को चेताया है कि वह गठबंधन धर्म का पालन करे और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कहीं नीतीश की कुर्सी न चली जाए।

विज्ञापन
Politics: Let it not happen that Nitishs chair should go away, know why JDU-BJP face to face in Bihar
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड व भाजपा के बीच इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। इसकी मूल वजह लेखक दया प्रकाश सिन्हा को दी गई पद्मश्री वापस लेने की जदयू की मांग है। बीते कई दिनों से जदयू नेता सिन्हा को दिया गया सम्मान वापस लेने की मांग को लेकर मुहिम छेड़े हुए हैं। पार्टी चाहती है कि पीएम मोदी यह सम्मान वापस लेने की पहल करें। सिन्हा ने सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से की है। इसे लेकर जदयू खफा है।

विज्ञापन

 

उधर, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जदयू को चेताया है कि वह गठबंधन धर्म का पालन करे और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कहीं नीतीश की कुर्सी न चली जाए। जायसवाल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के साथ जेडीयू के नेता ट्विटर- ट्विटर खेलेंगे तो बिहार के 76 लाख भाजपा कार्यकर्ता इसका जवाब देना जानते हैं। 

विज्ञापन

पहले सिन्हा को गिरफ्तार करें

विज्ञापन
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा दिए गए पद्मश्री सम्मान को प्रधानमंत्री द्वारा वापस लिए जाने की मांग करना पूरी तरीके से बकवास है। उन्होंने कहा कि हमने दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है। बिहार सरकार को चाहिए कि इस एफआईआर के दम पर सिन्हा को गिरफ्तार करे और फास्ट ट्रैक कोर्ट में तुरंत सजा दिलवाए। इसके बाद चाहे तो बिहार सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलकर सजायाफ्ता मुजरिम (दया प्रकाश सिन्हा) से पद्मश्री वापस लेने की मांग कर सकता है। 


मिलकर निकालें समाधान , कहीं ऐसा न हो कि...
बिहार भाजपा प्रमुख ने जनता दल यूनाइटेड को यहां तक चेता दिया कि गठबंधन में कोई समस्या होती है तो सभी घटक दलों के नेताओं को मिलकर उसका समाधान निकालना चाहिए। ऐसा ना हो कि हालात बिगड़ जाएं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी चली जाए। हम नहीं चाहते हैं कि फिर से मुख्यमंत्री आवास 2005 से पहले की तरह हत्या कराने और अपहरण की राशि वसूलने का अड्डा हो जाए। 
 
इसलिए मचा है जदयू-भाजपा में घमासान
साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा द्वारा सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। जनता दल यूनाइटेड केंद्र सरकार से मांग कर रही है कि दया प्रकाश सिन्हा से उनका पद्मश्री वापस लिया जाए। उधर, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह व अन्य नेता ट्विटर पर दया प्रकाश के पद्मश्री वापस लेने का मुहिम चलाए हुए हैं।  ट्विटर पर अपनी इस मांग को वे प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक को टैग कर रहे हैं। भाजपा इससे खफा है और जदयू का गठबंधन धर्म की नसीहत दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed