{"_id":"65a14007813b1a3f620f92dc","slug":"policeman-died-in-road-accident-in-kaimur-mourning-silence-spread-in-chhata-village-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कैमूर में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत; छाता गांव में पसरा मातमी सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कैमूर में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत; छाता गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
Fri, 12 Jan 2024 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 12 Jan 2024 07:05 PM IST
सार
Bihar Road Accident: कैमूर में एक वाहन ने एक पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
मृतक पुलिसकर्मी राधेश्याम यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती स्थानीय थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी पुलिसकर्मी राधेश्याम यादव सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही छाता गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राधेश्याम यादव (57) हाजीपुर में पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर कार्यरत थे। वह पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल से अपने गंतव्य स्थान को जा रहे थे। इसी बीच एक वाहन ने पाटलिपुत्र के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें पटना स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर, शुक्रवार को मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। पूरे छाता गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि राधेश्याम यादव अपने चार भाइयों में शामिल रामायण यादव, रामाशीष यादव, रामनिवास यादव से उम्र में बड़े थे। वह घर की सभी जिम्मेवारियों को निभाते थे। राधेश्याम की दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटा विनय बिहारी (20) है जो पढ़ाई करता है। राधेश्याम की मौत के बाद परिजनों को परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सभी भाई संयुक्त परिवार के रूप में रहते हैं। सभी भाई राधेश्याम को अपने आदर्श भाई के रूप में देखते थे। उनके कहे अनुसार अनुशासन का पालन करते थे। चारों भाइयों के आपसी प्रेम को देखकर गांव घर के लोग भी सराहना करते थे। खबर लिखे जाने तक उनके दरवाजे पर चाहने वालों/परिचितों की भीड़ शव के आने का इंतजार कर रही थी।