फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Police shot in Patna, criminals opened fire during vehicle checking, Constable, Patna Police, Bihar Crime

Bihar : पटना पुलिस वाहन जांच कर रही थी, बाइक सवार ने हथियार निकाली और सिपाही को ही ठोक दिया

Sat, 20 May 2023 04:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 May 2023 04:00 PM IST
सार

Bihar : दिनदहाड़े गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, पुलिस को गोली लगने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल है। 5 दिन पहले ही पत्रकार नगर थाना इलाके में एक कुख्यात की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Police shot in Patna, criminals opened fire during vehicle checking, Constable, Patna Police, Bihar Crime
घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी को अपराधियों ने गोली मार दी है। पुलिस कर्मी की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के विजय नगर स्थित काली मंदिर के पास की है। शनिवार दोपहर पटना पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक सिपाही ने बाइक सवार दो अपराधियों को जांच के लिए रोकने की कोशिश की। इतने में संदिग्ध ने हथियार निकाली और फायरिंग करने लगा। एक गोली सिपाही के जांघ में लगी। वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस जब तक अपराधी को पकड़ती तब तक वह हवाई फायरिंग करते फरार हो चुका था। 

विज्ञापन


गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत
इधर, गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, पुलिस को गोली लगने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 5 दिन पहले ही पत्रकार नगर थाना इलाके में एक कुख्यात की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इतने बेखौफ हो गए कि पुलिस को भी नहीं छोड़ा वाहन चेकिंग कर रहे जवान को भी गोली मार दी। सवाल उठता है कि अगर पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। इस इलाके में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें। और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें।
विज्ञापन


पुलिस ने इलाके को सील कर दिया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाका को सील कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गोली चलाने वाली की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की तलाश में छापेमारी जा रही है। घायल सिपाही की पहचान रामवतार (35) के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Police shot in Patna, criminals opened fire during vehicle checking, Constable, Patna Police, Bihar Crime
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सिपाही के जांघ में गोली लगी और वहीं गिर पड़ा
घटना की पुष्टि करते हुए पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि चैन स्नैचिंग और मोबाइल छीन की घटना के बाद शुक्रवार को मीटिंग में दिए गए थे। निर्देश के अनुसार पत्रकार नगर थाना के कई टीम वाहन जैक चेकिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बाइक से दो अपराधी गुजर रहे थे। जिन्हें सिपाही ने रोकने का प्रयास किया। इसी क्रम में अपराधी ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया था। इसके बाद तभी दूसरे अपराधी ने सिपाही पर गोली चला दी। गोली चलते ही सिपाही के जांघ में गोली लगी और वहीं गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि सिपाही ने बहादुरी का परिचय दिया है। सिपाही के बहादुरी के कारण अपराधी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर अपराधी फरार हो गए। पटना SSP ने बताया कि सीसीटीवी की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed