फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Police busted motorcycle theft gang in Danapur, two arrested, several bikes recovered

Bihar: दानापुर में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, कई बाइकें बरामद

Sat, 02 Aug 2025 08:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 08:48 PM IST
सार

पटना जिले के दानापुर में पुलिस ने एक बड़े मोटरसाइकिल चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और कई चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। गैंग मास्टर चाबी से बाइक चोरी करता था और फिर उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में चेन से बांधकर छोड़ देता था।
 

विज्ञापन
Police busted motorcycle theft gang in Danapur, two arrested, several bikes recovered
पटना में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दानापुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, यह गैंग मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नेपाल और अन्य इलाकों में कम दाम पर बेच देता था। गैंग के सदस्य मास्टर चाबी का उपयोग कर बाइक चोरी करते थे और फिर उन्हें किसी नजदीकी हॉस्पिटल में चेन से बांधकर छोड़ देते थे। जब ग्राहक तैयार हो जाता, तो बाइक को वहीं से निकालकर नेपाल भेज दिया जाता।
विज्ञापन


SIT ने की कार्रवाई, CCTV से हुई पहचान
आरपीएस मोड़ के पास हुई एक बाइक चोरी की घटना के बाद इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और CCTV फुटेज के आधार पर दो अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
  • सुधांशु कुमार सिंह, पिता - रतन कुमार सिंह, निवासी - नयागांव डंका ईमली, थाना - आलमगंज, पटना।
  •  
  • लाडले मुख्तार, पिता - स्व. अब्दुल रशीद, निवासी - केदारनाथ मठ लेन, वार्ड नं-52, नियर ज्ञानस्थली स्कूल, थाना - आलमगंज, पटना।
पुलिस ने बताया कि सुधांशु कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में डायरिया का कहर जारी, काको बाजार के अधेड़ की मौत, परिजनों ने बीमारी को बताया कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
सिटी एसपी वेस्ट भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने चोरी की कई बाइक और अन्य सामग्री भी जब्त की है। अधिकारियों के अनुसार, यह गैंग बड़े स्तर पर संगठित तरीके से काम करता था, और इसके कनेक्शन बिहार के अलावा सीमावर्ती राज्यों व नेपाल तक फैले हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed