फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Police action in Nalanda Cyber fraud gang busted weapons and cash worth lakhs recovered

नालंदा में पुलिस कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, हथियार और लाखों की नकदी बरामद

Thu, 03 Oct 2024 08:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 08:38 PM IST
सार

नालंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही हथियार और लाखों की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन
Police action in Nalanda Cyber fraud gang busted weapons and cash worth lakhs recovered
नालंदा पुलिस और जब्त सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में कतरी सराय थाना क्षेत्र से एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस और साइबर ठगी में प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों के साथ तीन लाख तीन सौ रुपये की नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम राजगीर डीएसपी सुशील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह गिरोह विज्ञापन, चेहरा पहचानने और लोन के प्रलोभन देकर आम लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजगीर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


बरामदगी का विवरण

  • 20 एंड्रॉयड मोबाइल और 26 कीपैड मोबाइल

  • 38 एटीएम कार्ड और 40 पास बुक

  • दो लैपटॉप और एक थंब सेंसर/स्कैनिंग मशीन

  • एचडीएफसी और एसबीआई बैंक के रबर स्टैंप

  • विभिन्न बैंकों की चेक बुक और कैश जमा पर्चियां

गिरफ्तार किए गए आरोपी

  • संजय कुमार (28 वर्ष)

  • शैलेंद्र कुमार (42 वर्ष)

  • सकिन्दर रविदास (30 वर्ष)

  • शिवनंदन कुमार (20 वर्ष)

  • रामनंदन कुमार उर्फ रामानंद रविदास (26 वर्ष)

  • धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धारो उर्फ डीजे (24 वर्ष)

  • मंटू कुमार (32 वर्ष)


पुलिस की कार्रवाई
कतरी सराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम में दारोगा शैलेंद्र कुमार सिंह, गुरदेव खड़िया, आदित्य कुमार, मनीष कुमार, स्वीटी सोरेन, संजय दास एवं पावापुरी ओपी और गिरियक थाना के पुलिस अधिकारी शामिल थे। आरोपियों का अपराधिक इतिहास जांचा जा रहा है और अन्य संभावित साइबर अपराधों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed