फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   PHED Minister Neeraj Kumar Bablu says Like Rajasthan strict laws should be made on conversion in whole country

Bihar: 'राजस्थान की तरह देशभर में धर्मांतरण पर बने सख्त कानून, सरकारी सुविधा पर रोक जरूरी'- PHED मंत्री ने कहा

Mon, 02 Dec 2024 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Dec 2024 06:05 PM IST
सार

Religious Conversion: बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनना चाहिए। दरअसल, राजस्थान सरकार धर्म परिवर्तन के खिलाफ विधेयक पेश करने जा रही है।
 

विज्ञापन
PHED Minister Neeraj Kumar Bablu says Like Rajasthan strict laws should be made on conversion in whole country
पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी के बीच, बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने राज्य में भी इस तरह के कानून की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि बिहार में धर्मांतरण के मामले में खासकर गरीब और महादलित वर्ग को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जाता है। इसके खिलाफ सख्त कानून बनाना जरूरी है।

विज्ञापन

 
‘धर्मांतरण से समाज में तनाव बढ़ता है’
पटना में नीरज कुमार बबलू ने अपने बयान में कहा कि बिहार के कुछ हिस्सों में प्रलोभन, बहलाकर या बहका कर धर्मांतरण की घटनाएं सामने आती हैं। इससे सामाजिक विवाद और तनाव की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में जब धर्मांतरण के बाद दूसरे धर्म में विवाह किए जाते हैं, तो इससे धार्मिक उन्माद और सामाजिक लड़ाई झगड़े होते हैं।
विज्ञापन

 
सरकारी लाभ पर रोक लगाने की मांग
मंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग धर्मांतरण के लिए काम करते हैं, उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं पर रोक लगानी चाहिए। उनके अनुसार, जब तक सरकारी लाभ पर रोक नहीं लगेगी, धर्मांतरण का खेल जारी रहेगा। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून की जरूरत है, ताकि इससे होने वाले विवादों पर काबू पाया जा सके और समाज में वैमनस्यता को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘कानून बनाकर धर्मांतरण की घटनाओं पर लगे विराम’
नीरज कुमार बबलू ने कहा कि धर्मांतरण के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ती है और विभिन्न समुदायों के बीच तनाव बढ़ता है। उनका मानना है कि इस समस्या से निपटने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून बनाना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से शादी-ब्याह और धर्म परिवर्तन के बाद होने वाली सामाजिक हिंसा की तरफ भी ध्यान आकर्षित किया।

 
राजस्थान सरकार का कदम और बिहार का रुख
राजस्थान सरकार की ओर से धर्मांतरण के खिलाफ विधेयक लाए जाने की खबर के बाद, बिहार के मंत्री ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी। उनका कहना था कि इस विधेयक की तर्ज पर बिहार में भी इसी प्रकार के कानूनी प्रावधान लागू किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed