फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   pavankumar bhimappa bajanthri takes oath as chief justice of patna high court

Bihar News: पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने पवनकुमार भीमप्पा बाजंथरी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Sun, 21 Sep 2025 12:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 12:46 PM IST
सार

पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पवनकुमार भीमप्पा बाजंथरी ने रविवार को शपथ ली। उन्हें राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में शपथ दिलाई।

विज्ञापन
pavankumar bhimappa bajanthri takes oath as chief justice of patna high court
पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने पवनकुमार भीमप्पा बाजंथरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में रविवार को पवनकुमार भीमप्पा बाजंथरी ने शपथ ग्रहण किया। राजभवन में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके डिप्टी सम्राट चौधरी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस संबंध में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा शनिवार को अधिसूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कोलिजियम, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई कर रहे थे, ने गुरुवार को जस्टिस बाजंथरी की नियुक्ति की सिफारिश की थी। वे इससे पहले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें पटना हाईकोर्ट का स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- चुनाव से पहले ही हार मान चुके विपक्षी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन




पवनकुमार भीमप्पा बाजंथरी का जन्म 23 अक्टूबर, 1963 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा विद्या वर्धक संघ और के.एल.ई. सोसाइटी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित एस.जे.आर.सी. लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed