फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar minister kedar prasad gupta attacks tejashwi yadav says opposition accepted defeat before elections

Bihar: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- चुनाव से पहले ही हार मान चुके विपक्षी नेता

Sun, 21 Sep 2025 12:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 12:35 PM IST
सार

बिहार के पंचायत राज मंत्री और बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही हार मान चुके तेजस्वी यादव अब मंच से अनाप-शनाप बोल रहे हैं और जनता उन्हें नकार रही है।

विज्ञापन
bihar minister kedar prasad gupta attacks tejashwi yadav says opposition accepted defeat before elections
पंचायत राज मंत्री और बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सियासत में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के हालिया बयानों पर बिहार सरकार के पंचायत राज मंत्री और बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कड़ा पलटवार किया है। मंत्री गुप्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव चुनाव से पहले ही हार मान चुके हैं, इसलिए मंच से अनाप-शनाप बोल रहे हैं और अपने समर्थकों से अपशब्द कहलवा रहे हैं।

विज्ञापन

बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार और देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से लाभान्वित हो रही है। मुफ्त बिजली, महिलाओं को रोजगार, गरीबों व बुजुर्गों के लिए योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हर वर्ग की जुबान पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश का नाम है।

विज्ञापन


पढ़ें: कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन, एसटी दर्जे की मांग को लेकर आज से शुरू होगा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी मंत्री ने विपक्ष पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस दोनों ही दल केवल अपने-अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। गुप्ता ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव को "सीएम मैटेरियल" मानने को तैयार नहीं है और राजद के नेता कांग्रेस को खुश करने में ही उलझे हुए हैं।

गुप्ता ने कहा कि जनता केवल काम करने वालों को महत्व देती है और यही कारण है कि एनडीए के साथ खड़ी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष मंच से गाली देने की राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रहा है। मंत्री ने विश्वास जताया कि परिवारवाद की राजनीति का अंत तय है और आने वाले समय में राजद और कांग्रेस, दोनों ही दल राजनीतिक हाशिए पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed