फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna-viksit-bharat-sankalp-sabha-seva-jyoti-yatra-samrat-choudhary

बिहार: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ पटना में सेवा ज्योति यात्रा शुरू, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 07 Oct 2026 05:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का समृद्ध और सशक्त होना जरूरी है।

विज्ञापन
patna-viksit-bharat-sankalp-sabha-seva-jyoti-yatra-samrat-choudhary
पटना में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम मिलर हाई स्कूल मैदान में हुआ। मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने इस दौरान जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का समृद्ध और सशक्त होना आवश्यक है। पीएम ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्षों तक तथा भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार देश की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेतृत्व ने हर संकट के समय देश के साथ खड़े होकर लोकतंत्र और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बिहार में एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य'
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बिहार के लगभग 89 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में इस योजना के तहत सीधे राशि भेजी जा रही है।

बिहार में एक करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों के बैंक खातों में राशि भेजी गई है, जिससे महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बिहार में 50 लाख लखपति दीदियां बन चुकी हैं। वर्ष 2030 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, हर घर नल का जल, पीएम सूर्य घर योजना, किसानों के लिए सहायता तथा आधारभूत संरचना के विकास सहित अनेक योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के लिए बड़ी संख्या में पक्के मकान बनाए गए हैं तथा स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बिहार: पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, इनकम टैक्स गोलंबर पर क्या किया, तेजस्वी का राजभवन मार्च कब?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 25 वर्षों के सेवा काल में गुजरात के साथ-साथ भारत में भी व्यापक परिवर्तन आया है। विकसित भारत संकल्प सभा में उपस्थित लोगों से मेरा आह्वान है कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित लोगों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर आधारित ‘मोदी @ 25’ प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed