फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Trouble in Naya Tola area, clash between two groups of coaching students, broke many food stalls

Patna : नया टोला इलाके में उपद्रव, कोचिंग स्टूडेंट्स के दो गुटों में भिड़ंत, कई फूड स्टॉल तोड़े; 2 घायल

Mon, 17 Apr 2023 09:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Apr 2023 09:39 PM IST
सार

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित नया टोला इलाके में सोमवार की देर शाम छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। कोचिंग के छात्रों के दो गुटों के बीच, बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Patna: Trouble in Naya Tola area, clash between two groups of coaching students, broke many food stalls
घटना के बाद नया टोला रोड में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित नया टोला इलाके में सोमवार की देर शाम छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। कोचिंग के छात्रों के दो गुटों के बीच, बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने सड़क के किनारे ठेला लगाकर गुपचुप और मोमो बेच रहे दुकानदारों के बीच ठेला उलट दिए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


कदम कुआं थाना प्रभारी से इस मामले में बात करने पर उन्होंने बताया कि आपसी विवाद को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में उलझ गए थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने गोली फायरिंग को सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने इस मामले में छानबीन की बात कही है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। कुछ लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि यहां कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों गुट आपस में मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इस मामले में कुछ लोगों ने एक गुट के युवकों द्वारा गोली फायरिंग करने की भी बात कही है। प्रशासन ने इस मामले में गोली फायरिंग की बात को सिरे से नकार दिया है। बताया जा रहा है कि घायल हुए युवकों को इलाज के लिए पुलिस पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed