फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Road Accident Woman dies after an uncontrolled truck hits her scooter family members inconsolable

Patna Road Accident: अनियंत्रित ट्रक के स्कूटी में टक्कर मारने से महिला की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Thu, 16 Jan 2025 04:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 04:03 PM IST
सार

अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला डॉक्टर के यहां जा रही थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Patna Road Accident Woman dies after an uncontrolled truck hits her scooter family members inconsolable
महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधनी पटना में फतुहा के फोरलेन बिरमानी चौक के पास अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार एक महिला की गिरकर मौत हो गई। वहीं, स्कूटी चालक बाल-बाल बच गया। मृतक महिला की पहचान तेल्हारा थाना क्षेत्र के बढउना गांव की रहने वाली शर्मिला देवी (45) के रूप में हुई है। स्कूटी चालक मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सुपहुली गांव का रहने वाला विवेक कुमार है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गुरुवार को फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित बिरमानी चौक के पास अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। महिला अपने एक साथी के साथ पटना से इस्लामपुर एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जा रही थी। उसी दरमियान बिरमानी चौक के पास दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन




वहीं, महिला के साथ रहे एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। दोनों कंकड़बाग स्थित सवेरा हॉस्पिटल में काम करते थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद इस्लामपुर के लिए निकले थे। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। वहीं, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए NMC में भेज दिया गया है। वहीं, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रक और चालक के पहचान में पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed