फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: villagers beat 3 youths thinking they were thieves; was found in intoxicated state

Bihar News: पटना में ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोर समझ जमकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा; नशे की हालत में मिले थे

Tue, 12 Mar 2024 02:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Mar 2024 02:14 PM IST
सार

Patna News: पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि पुलिस अजय नगर बालाजी गांव से तीनों युवकों को नशे की हालत में कब्जे में लेकर थाने लाई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा चोर होने की आशंका पर उन्हें पकड़ के पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस गिरफ्तार चोरों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Patna News: villagers beat 3 youths thinking they were thieves; was found in intoxicated state
ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोर समझकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर के एक गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह तीन युवकों को चोर होने की आशंका पर पोल में बांधकर लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीणों ने तीनों को नौबतपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस नशे की हालत में तीनों युवकों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। फिलहाल तीनों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि पुलिस अजय नगर बालाजी गांव से तीनों युवकों को नशे की हालत में कब्जे में लेकर थाने लाई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा चोर होने की आशंका पर उन्हें पकड़ के पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस गिरफ्तार चोरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, बालाजी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार गांव में गाय-भैंस की चोरी के अलावा वाहनों की भी चोरी हो रही है। इसे लेकर गांव के लोग काफी सतर्क रह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह अजय नगर वार्ड संख्या 6 में कुछ युवक चोरी की नीयत से गांव में घुस आए थे। किसी तरह इसकी सूचना ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे गांव के लोगों को एकत्रित करके तीनों चोर को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने तीनों चोरों को एक पोल में बांध दिया और लात-घूसों तथा पत्थर से पीटते रहे। बाद में लोगों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस का यह मानना है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक खुद को गांव के ही एक रिश्तेदार के घर जाने की बात बता रहे थे। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन करने में जुट गई है। गिरफ्तार युवकों में से एक युवक ने खुद को करण कुमार रूपसपुर निवासी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed