Patna News: गंगा में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, लापता किशोरों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ; परिजनों में कोहराम
Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम और प्रशिक्षित गोताखोर लापता किशोरों की खोजबीन में लगे हुए हैं। नदी में तेज धार और बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है, लेकिन लगातार प्रयास जारी हैं। पढ़ें पूरी खबर
विस्तार
पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित घघा घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान दो किशोर गंगा नदी में डूबकर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर गंगा नदी में डूबे किशोरों की तलाश में जुटे हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों किशोर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गंगा घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक नदी की तेज धार में बहने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों को नहीं बचाया जा सका और वे गहरे पानी में डूब गए। लापता किशोरों की पहचान घघा घाट निवासी मुन्ना राय के पुत्र आयुष कुमार और संजय महतो के पुत्र सुजल कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पढ़ें: मुजफ्फरपुर में 10 वर्षीय बच्चे के साथ गलत काम, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम और प्रशिक्षित गोताखोर लापता किशोरों की खोजबीन में लगे हुए हैं। नदी में तेज धार और बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है, लेकिन लगातार प्रयास जारी हैं। घटना के बाद गंगा घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन जुटे हुए हैं। सभी की नजरें गंगा की लहरों पर टिकी हुई हैं, जहां से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद की जा रही है।