फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Misdeed with a 10 year old child in Muzaffarpur news in Hindi

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में 10 वर्षीय बच्चे के साथ गलत काम, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Jun 2025 03:51 PM IST
सार

Bihar: मामले की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Crime: Misdeed with a 10 year old child in Muzaffarpur news in Hindi
बच्चे से गलत काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे के साथ गलत काम किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, बच्चा दरवाजे पर खेल रहा था, तभी गांव का ही एक युवक उसे खेलने के बहाने जबरन अपने साथ ले गया। काफी देर बाद जब बच्चा वापस लौटा, तो वह डरा-सहमा और खून से लथपथ था। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


पढ़ें: ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत, गांव में मचा कोहराम    

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्चे ने आरोपी की पहचान निखिल कुमार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल बच्चे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed