फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Two died after falling from 4-storey house; construction work was going on, they fell from there

Bihar News: पटना में चार मंजिले मकान से गिरकर दो की मौत; निर्माण कार्य चल रहा था, वहीं से गिरे

Tue, 04 Mar 2025 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Mar 2025 09:11 PM IST
सार

Patna News: पटना में एक बड़े हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों चार मंजिले मकान में सेटिंग का काम कर रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए और उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
Patna News: Two died after falling from 4-storey house; construction work was going on, they fell from there
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक हादसे में चार मंजिला मकान पर सेटिंग का काम कर रहे दो मजदूरों की गिरने से मौत हो गई। घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के पार्वती पथ की है, जहां अनिल सिंह के मकान में मरम्मत कार्य चल रहा था।

विज्ञापन

 
काम के दौरान हुआ हादसा
चश्मदीदों के अनुसार, दोनों मजदूर मकान के ऊपरी हिस्से में सेटिंग का काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े। ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
विज्ञापन

 
परिजनों में मचा कोहराम
इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं और मकान मालिक व प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed