{"_id":"67a36d33cb214e754807710c","slug":"patna-news-samrat-choudhary-says-raising-questions-on-bihar-caste-survey-is-insult-to-state-rahul-gandhi-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सम्राट चौधरी बोले- बिहार के जातीय सर्वेक्षण पर सवाल उठाना राज्य का अपमान, राहुल गांधी से मांगा यह जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सम्राट चौधरी बोले- बिहार के जातीय सर्वेक्षण पर सवाल उठाना राज्य का अपमान, राहुल गांधी से मांगा यह जवाब
Wed, 05 Feb 2025 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:22 PM IST
सार
Patna News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संविधान की फर्जी कॉपी लेकर घूमने से संविधान की रक्षा नहीं कर सकते। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई?
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जातीय सर्वेक्षण पर उठाए गए सवालों को बिहार का अपमान करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानमंडल में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार यह सर्वेक्षण कराया गया। इस पर प्रश्न उठाकर राहुल गांधी बिहार की जनता की भावना का अनादर कर रहे हैं।
विज्ञापन
‘संविधान की रक्षा फर्जी कॉपी दिखाने से नहीं होती’
सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संविधान की फर्जी कॉपी लेकर घूमने से संविधान की रक्षा नहीं कर सकते। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई? अगर कांग्रेस वास्तव में सामाजिक न्याय की पक्षधर थी, तो उसने इतने वर्षों तक इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे रखी?
विज्ञापन
‘कर्नाटक जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी क्यों नहीं हुई?’
बिहार के जातीय सर्वेक्षण पर कांग्रेस के विरोध को आड़े हाथों लेते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने 2016 में 160 करोड़ रुपये खर्च कर जातीय जनगणना कराई थी। लेकिन आठ साल बाद भी उसकी रिपोर्ट जारी नहीं हुई। उन्होंने राहुल गांधी से सीधा सवाल किया कि आखिर कांग्रेस शासित कर्नाटक में यह रिपोर्ट क्यों दबा दी गई? उन्होंने यह भी पूछा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में कब जातीय जनगणना कराएगी और तेलंगाना में हुए जातीय सर्वेक्षण को कांग्रेस ने लागू क्यों नहीं किया?
विज्ञापन
‘संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत’
सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संविधान की दुहाई तो देते हैं, लेकिन खुद संवैधानिक संस्थाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न केवल बिहार की जातीय जनगणना फर्जी लगती है, बल्कि उन्हें देश की चुनाव प्रणाली, ईवीएम, संसद और विधानसभा के फैसले भी फर्जी लगते हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए संवैधानिक संस्थाओं का निरंतर अपमान किया है और विपक्ष में आने के बाद भी कांग्रेस ने यही रवैया जारी रखा। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक की जातीय जनगणना फर्जी नहीं है, तो राहुल गांधी उसे जारी कराने का साहस क्यों नहीं दिखाते?
कर्नाटक सरकार पर भी उठाए सवाल
सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार ने इस साल 15 जनवरी को जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी करने की तारीख तय की थी, लेकिन किसी दबाव के कारण इसे सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि आखिर वह किसके दबाव में रिपोर्ट जारी नहीं करवा पा रहे हैं?
बिहार को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी
सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि बिहार सरकार द्वारा कराई गई जातीय जनगणना पूरी तरह पारदर्शी और जनहित में है। उन्होंने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार को बदनाम करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस वास्तव में जातीय जनगणना के पक्ष में है, तो वह अपने शासित राज्यों में इसे लागू कर दिखाए।