Bihar News: पूर्व MLA चितरंजन शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; अरवल से रह चुके थे भाजपा विधायक
Patna News: पूर्व MLA चितरंजन शर्मा का लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद में निधन हो गया। वे अरवल से भाजपा विधायक रह चुके थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नीमा लाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरवल से भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से बीमार थे और हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही पटना जिला के धनरूआ प्रखंड के नीमा गांव सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें- Bihar:जेबकतरे की जेब से सोने की 51 ज्वेलरी निकली तो हक्काबक्का रह गई पुलिस, खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्त में
जानकारी के मुताबिक, चितरंजन शर्मा भूमिहार जाति से आते थे और राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा में भी काफी सक्रिय रहे। उन्होंने 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अरवल सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में अरवल सहित मगध क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि उन्होंने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी विशेष योगदान दिया। उनके द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन किया जाता था, जिससे उनकी छवि एक जनसेवी नेता के रूप में बनी।
पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा की राजनीति में सादगी और ईमानदारी के लिए खास पहचान थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में अरवल के विकास के लिए कई अहम योजनाएं चलाईं। उनकी राजनीतिक छवि साफ-सुथरी रही और वे सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने के लिए जाने जाते थे।
यह भी पढ़ें- Bihar:दूसरे के प्यार में पड़ी पत्नी कहती थी जहर खाकर फंसा देगी, उसने दिल्ली से बिहार आकर Sp के सामने जान दी
परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नीमा लाया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनते ही सियासी और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने अरवल के पूर्व माननीय सदस्य चितरंजन कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनका असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.