फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News capital resonated with sound of bullets several rounds of firing took place over land dispute

Patna News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी, जमीन विवाद को लेकर कई राउंड हुई फायरिंग

Tue, 15 Apr 2025 03:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 03:03 PM IST
सार

Patna Police: राजधानी पटना गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते कई राउंड फायरिंग की गई है।

विज्ञापन
Patna News capital resonated with sound of bullets several rounds of firing took place over land dispute
घटना स्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। मामला पटना के पॉश इलाका गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर कई की संख्या में असामाजिक तत्व ने मारपीट के साथ कई राउंड गोलियां भी चलाया। वहीं, थानाध्यक्ष गांधी मैदान को इसकी सूचना दी गई। सूचना के आलोक में गांधी मैदान थानाध्यक्ष समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी खत्म कर नानी के घर जा रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने घटना स्थल से कई खोखा भी बरामद किया। वहीं, टाउन डीएसपी-2 प्रकाश कुमार भी मौके वारदात पर पहुंचकर जांच में जुटी। एक युवक को चोट लगी है, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बेहतर इलाज के निजी अस्पताल भेजा गया। डीएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि लालजी टोला स्थित विद्या भूषण नाम के व्यक्ति का घर है।

यह भी पढ़ें: छोटे भाई ने बड़े को घोंपा चाकू, हालत गंभीर; आपसी विवाद के बाद सनकी युवक ने ऐसा किया

जहां जानकारी मिली है कि सदानंद नाम के पक्ष द्वारा जमीन विवाद में मारपीट कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वीआईपी पार्टी के प्रवक्ता आनंद मधुकर दर्जन भर लोगों के साथ घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है, पुलिस इस चुनौती को स्वीकार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed