{"_id":"66d421fd9e3a0d8d34040eb1","slug":"patna-news-a-man-shot-dead-for-opposing-goat-theft-nephew-also-died-after-seeing-his-uncle-s-dead-body-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में चोरी का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या, चाचा का शव देखकर भतीजे की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में चोरी का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या, चाचा का शव देखकर भतीजे की भी मौत
Sun, 01 Sep 2024 01:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:42 PM IST
सार
Patna News: पटना में बकरी चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने बकरी मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान चाचा का लहूलुहान शव देखकर भतीजे की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिला के शाहजहांपुर थानाक्षेत्र के ऐरई गांव में शनिवार की देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य की मौत घटना को देखने से हो गई। बताया जा रहा है कि उपेंद्र मांझी (35) को गोली मार दी गई। वहीं, उनके भतीजे राजीव मांझी (27) की मौत गोली चलने की घटना देखने से हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, चार से पांच युवक ऐरई गांव के महादलित टोला में शराब पीने आए। फिर उपेंद्र मांझी की चार बकरियों को चोरी कर ले जाने लगे। इस बात की भनक लगते ही उपेंद्र चोर का पीछा करने लगे। चोरी को लेकर विरोध जताने के दौरान उनका भतीजा भी साथ में था। साथ ही मौके पर ग्रामीण जुटने लगे। यह देख कर अज्ञात चोरों ने उपेंद्र मांझी पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। साथ ही खून से लथपथ अपने चाचा की लाश देखने से भतीजे राजीव मांझी की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार बालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, एसडीपीओ 2 पंकज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस अपराधियों की खोजबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान कर जल्द ही आरोपी की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन