फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: 12 miscreants entered engineering shop in broad daylight, tried to take away staff, fired and fled

Bihar Crime: इंजीनियरिंग शॉप में दिनदहाड़े घुसे 12 बदमाश, स्टाफ को ले जाने की कोशिश; फायरिंग कर हुए फरार

Wed, 12 Feb 2025 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 04:24 PM IST
सार

Patna News: घटना को लेकर पुलिस ने पीड़ित दुकानदार और स्टाफ को थाने बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Patna News: 12 miscreants entered engineering shop in broad daylight, tried to take away staff, fired and fled
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला। जब मंगलवार को गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एग्जीबिशन रोड पर बदमाशों ने खुलेआम एक दुकान में घुसकर तांडव मचाया। हरी नारायण कंपलेक्स में स्थित बीके इंजीनियरिंग शॉप में करीब 10 से 12 अपराधी घुस आए और दुकान के स्टाफ को जबरन ले जाने लगे। जब स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 
स्टाफ को खींचकर ले जाने लगे
बीके इंजीनियरिंग शॉप के मालिक मनमीत सिंह ने बताया कि जब घटना घटी, उस समय उनका स्टाफ अशोक दुकान पर बैठा था और वे खुद बगल में शटर ठीक करवा रहे थे। तभी अचानक 10 से 12 की संख्या में युवक दुकान में घुसे और स्टाफ राजेश पटेल को मारपीट करने लगे। इसके बाद वे उसे जबरन घसीटकर ले जाने लगे। इसी दौरान जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन



 
बीती रात हुए विवाद का बदला लेने की आशंका
आसपास के चश्मदीदों के मुताबिक, मंगलवार की देर रात दुकान बंद होने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद का बदला लेने के लिए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस घटना की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार और स्टाफ को थाने बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 
पटना में बढ़ते अपराध पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने राजधानी पटना में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। दिनदहाड़े मुख्य बाजार में घुसकर बदमाशों का इस तरह फायरिंग करना और फिर फरार हो जाना, यह दर्शाता है कि अपराधी कानून और पुलिस से बेखौफ हैं। पुलिस की ओर से अपराधियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाओं ने व्यापारियों और आम लोगों में दहशत बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed