फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Metro : Patna Metro will start soon from Malahi Pakadi to Bhootnath bihar news

Patna Metro : पटना मेट्रो अब दूसरी पारी में दौड़ने के लिए है तैयार, मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक सफल ट्रायल संपन्न

Sat, 14 Feb 2026 07:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 14 Feb 2026 07:09 PM IST
सार

Patna Metro : बिहार विधान सभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मेट्रो की शुरुआत की थी। पहले चरण में मेट्रो भूतनाथ से बैरिया तक शुरू किया गया, और अब दूसरे चरण में मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक भी शुरुआत होने जा रही है। 

विज्ञापन
Patna Metro : Patna Metro will start soon from Malahi Pakadi to Bhootnath bihar news
जांच करते मेट्रो अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना मेट्रो अब दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार है। पटना मेट्रो के दूसरे चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब बहुत जल्द मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी, क्यों कि मेट्रो के ईआईजी आनंद कुमार ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक मेट्रो शुरू करने के पहले कैटेनरी रखरखाव वाहन के माध्यम से ओवरहेड उपकरण का गहन निरीक्षण किया। मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि पटना मेट्रो के दूसरे फेज के मेट्रो परिचालन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। बताया जाता है कि ईआईजी आनंद कुमार की देखरेख में हुए इस निरीक्षण के बाद अब जल्द ही इस खंड पर मेट्रो परिचालन की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-BSEB Exam: 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा, 15.12 लाख देंगे परीक्षार्थी; आनंद किशोर का यह निर्देश जरूर पढ़ें
विज्ञापन


इस संबंध में मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि इन महत्वपूर्ण निरीक्षणों के पूरा होने के साथ, हम प्राथमिकता कॉरिडोर के मलाही पकड़ी खंड को जल्द ही खोलने के एक कदम और करीब हैं। मेट्रो लोगों की सेवा के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे आने वाला समय बेहद रोमांचक होने वाला है। प्रतीक्षा लगभग समाप्त हुई। अब मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक मेट्रो बहुत जल्द शुरू हो जाएगा, जिससे पटना वासियों को जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पांच दिन में दूसरी बार बिहार दौरे पर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत

इसके अलावे शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके पटना जंक्शन के पास मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण एजेंसी का कहना है कि आने वाले समय में आमलोगों को  जैम की समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। इस संबंध में मेट्रो प्रशासन ने यह स्वीकार किया है कि पटना जंक्शन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में काम होने के कारण आम लोगों और स्थानीय दुकानदारों को आवाजाही में अस्थायी असुविधा हो रही है। लेकिन आज की थोड़ी असुविधा, जीवनभर के आराम के लिए है। इस संबंध में परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह बड़ा बदलाव पटना की सूरत बदल देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed