फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Magahi Festival will be dedicated to Magadh's legacy, Union Minister Jitan Ram Manjhi will inaugurate

मगही महोत्सव 2025: मगध की विरासत को समर्पित होगा यह भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन

Fri, 04 Apr 2025 03:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 04 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

Patna News: इस महोत्सव में पूरे दिन भर मगही भाषा, इतिहास, पुरातत्व, उद्यमिता, सिनेमा और लोक संस्कृति पर केंद्रित सत्र आयोजित होंगे। इनमें बिहार और देश के नामी विद्वान, इतिहासकार, उद्यमी और कलाकार हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Patna: Magahi Festival will be dedicated to Magadh's legacy, Union Minister Jitan Ram Manjhi will inaugurate
मगही महोत्सव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मगध की सांस्कृतिक, भाषाई और ऐतिहासिक पहचान को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से पांच अप्रैल 2025 को बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में ‘मगही महोत्सव 2025’ का आयोजन होने जा रहा है। यह एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चलेगा और इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। यह आयोजन न केवल मगही भाषा और लोक परंपरा के संरक्षण का प्रयास है, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी माध्यम है। महोत्सव को मगध सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर खास तौर से आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime:राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर; मरीन ड्राइव पर स्कूटी सवार युवक को सिर में मारी गोली, अस्पताल में मौत
विज्ञापन

 
मगही संस्कृति का रंगीन संगम
महोत्सव की शुरुआत सुबह 9:00 बजे प्रतिभागियों के पंजीकरण से होगी। इसके तुरंत बाद मगध की परंपरागत गया घराने की ठुमरी गायकी से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रख्यात गायक राजन सिजुआर की प्रस्तुति सुबह 10:15 बजे से 11:00 बजे तक होगी, जो संगीत प्रेमियों को मगध की सुरमयी संस्कृति से जोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाषा, इतिहास और उद्यमिता पर सार्थक संवाद
महोत्सव में पूरे दिन भर मगही भाषा, इतिहास, पुरातत्व, उद्यमिता, सिनेमा और लोक संस्कृति पर केंद्रित सत्र आयोजित होंगे। इनमें बिहार और देश के नामी विद्वान, इतिहासकार, उद्यमी और कलाकार हिस्सा लेंगे। मगही भाषा: कल, आज और कल विषय पर सुबह 11:00 बजे से चर्चाएं होंगी, जिसमें प्रो. शिवनारायण, डॉ. अतीश पराशर, धनंजय श्रोत्रीय और इश्तेयाक अहमद अपने विचार साझा करेंगे। दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक मगध के इतिहास, पुरातत्व व विरासत विषय पर गहन चर्चा होगी जिसमें प्रो. आनंद वर्धन, सुजीत नयन और कुमार निर्मलेंदु वक्ता होंगे।
 
भोजनावकाश के बाद कार्यक्रम में मगध में उद्यमिता और मगध और सिनेमा जैसे रोचक विषयों पर संवाद होगा। यहां डॉ. सत्यजीत सिंह, अभिनेता विकास कुमार, अभिनेत्री अस्मिता शर्मा और फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम जैसी हस्तियां भाग लेंगी।


यह भी पढ़ें- Bihar News : मुस्लिम नेताओं-कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़ना जारी; कल दो के बाद अब कितने नाम जुड़ गए?
 
युवाओं की भागीदारी से सजेगा ‘मगहिया युवा संवाद’
मगही महोत्सव में युवाओं की भागीदारी भी प्रमुख आकर्षण होगी। शाम 4:00 बजे से मगहिया युवा संवाद नामक सत्र में इंडियन आइडल फेम रीतिका राज सिंह, पवन कुमार और पूजा कुमारी जैसे उभरते हुए युवा अपनी बात रखेंगे। यह सत्र युवाओं की ऊर्जा और उनके विचारों को मगही भाषा और संस्कृति से जोड़ने की पहल का हिस्सा है।
 
कविता, संगीत और लोकगायन से होगा समापन
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मगही कवि सम्मेलन और लोकगायन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में संजीव मुकेश, चंदन द्विवेदी, प्रेरणा प्रताप और अनमोल कुमारी अपनी रचनाओं से मंच को जीवंत करेंगे। समापन सत्र में मगही लोक गायिका चंदन तिवारी, रोशनी कुमारी और जितेंद्र व्यास अपनी लोकगीतों से समां बांधेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed